Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • रोह नदी में कटाव के चलते खतरे की जद में आए नवोदय नगर के कई मकान
  • हरिद्वार

रोह नदी में कटाव के चलते खतरे की जद में आए नवोदय नगर के कई मकान

RNS INDIA NEWS 07/08/2022
rns featured image new

प्रशासन ने घर खाली कराकर लोगों को किया सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट

हरिद्वार। शनिवार रात हुई मूसलाधार बारिश से गढमीरपुर और सुमननगर को जोडने वाला रोह नदी में बनाया रपटा बह गया। नदी के तेजबहाव के चलते भू कटान होने से नवोदय नगर कालोनी के एक दर्जन से ज्यादा घरों के जमीदोज होने का खतरा उत्पन्न हो गया है। प्रशासन द्वारा खतरे की जद में आए मकानों को खाली कराकर लोगों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया गया है। गढ़मीरपुर से सुमननगर को जोड़ने वाला रोह नदी में बना रपटा शनिवार रात नदी के तेज बहाव में बह गया। रपटा महाकुंभ के दौरान बनाया गया था। तेज बहाव के चलते हो रहे भूकटाव से नवोदय नगर में नदी किनारे बने दर्जनों घरों को खतरा उत्पन्न हो गया है। सूचना पर एसडीएम पूरण सिंह राणा प्रशासनिक अमले के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को घर खाली कर सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया। एसडीएम ने बह गए रपटे का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। सिंचाई विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्ट रपटे का निरीक्षण किया। सिंचाई विभाग के एसडीओ संजीव यादव ने बताया कि बारिश के कारण नदी में ज्यादा पानी आ जाने से रपटे का ऊपरी हिस्सा ढह गया है। उच्चाधिकारियों को इसकी रिपोर्ट दी जाएगी। जल्द से जल्द क्षतिग्रस्त रपटे की मरम्मत कर रास्ते को सुचारू कर दिया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नगर कोतवाली प्रभारी से मिले भाजपा नेता
Next: युवक से देसी तमंचा बरामद, जेल भेजा

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

वनकर्मियों पर हमले के तीन आरोपी गिरफ्तार, पांच सौ के जाली नोट भी बरामद

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
IMG-20260628-WA0006_11zon
  • हरिद्वार

केतन के परिजनों से मिलने जा रहे सांसद चंद्रशेखर और विधायक उमेश को हरिद्वार पुलिस ने रोका, धक्का मुक्की के बाद धरने पर बैठे

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.