Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • प्रसाद खाते ही होने लगी उल्टी, पेट दर्द की भी शिकायत; तीन बच्चों समेत 18 लोग अस्पताल में भर्ती
  • राष्ट्रीय

प्रसाद खाते ही होने लगी उल्टी, पेट दर्द की भी शिकायत; तीन बच्चों समेत 18 लोग अस्पताल में भर्ती

RNS INDIA NEWS 06/08/2022
rns featured image new

गुवाहाटी (आरएनएस)।  असम के माजुली जिले में एक धार्मिक आयोजन के दौरान प्रसाद खाने से 18 लोग बीमार पड़ गए। यह घटना जिले के गरमूर के पास महरीचुक इलाके की है। रिपोर्ट के मुताबिक, गांव वालों ने धार्मिक कार्यक्रम के दौरान प्रसाद ग्रहण किया। इसके कुछ समय बाद ही लोग उल्टी और पेट दर्द की शिकायत करने लगे।
तीन बच्चों समेत कुल 18 लोगों को श्री पितांबर देव गोस्वामी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय प्रशासन को आशंका है कि फूड प्वॉइजनिंग की वजह से ऐसा हुआ होगा। माजुली जिले के उपायुक्त पुलक महंत ने बताया कि उल्टी और पेट दर्द की शिकायत के तुरंत बाद ही लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी हालत अब स्थिर है।

सुबह 6 लोग हॉस्पिटल में हुए एडमिट
जिला अस्पताल के अधीक्षक डॉ. अमूल्य गोस्वामी ने बताया, जिन 18 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, उनमें तीन बच्चे और 11 महिलाएं हैं। बीती रात 12 लोग अस्पताल आए थे, जिन्होंने पेट दर्द और उल्टी की शिकायत की। आज सुबह 6 और लोग हॉस्पिटल में एडमिट हुए। फूड प्वॉइजनिंग की यह समस्या मालूम पड़ती है।
बात अगर असम में कोरोना मामलों की करें तो यहां बीते 437 नए मामले सामने आए, जिससे राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढक़र 7,40,884 हो गई है। राज्य में महामारी से बीते 24 घंटे में एक मरीज की मौत हुई और मृतकों की संख्या बढक़र 6,673 पहुंच गई। बुलेटिन के अनुसार 1,347 संक्रमित रोगियों की मौत अन्य बीमारियों की वजह से हुई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चीन की ताइवान पर दागीं 11 डोंगफेंग मिसाइलों में से 4-5 जापान में गिरीं, चरम पर पहुंचा दोनों देशों के बीच तनाव
Next: तिरंगा यात्रा को जा रहे छात्र को कैंटर ने रौंदा

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अखबार में खाना परोसने पर होगी कार्रवाई, खाद्य कारोबारियों को चेतावनी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.