Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • सुरंग खुदाई के लिए देवप्रयाग पहुंची टीबीएम मशीन
  • टिहरी

सुरंग खुदाई के लिए देवप्रयाग पहुंची टीबीएम मशीन

RNS INDIA NEWS 06/08/2022
rns featured image new

नई टिहरी। ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना के तहत देश की सबसे लंबी सुरंग की खुदाई के लिए जर्मनी से पहुंची टीबीएम(टनल बोरिंग मशीन) ने देवप्रयाग पहुंचने के बाद यहां सफलता पूर्वक रामकुंड पुल पार कर लिया। रेलवे की ओर से पौड़ी-देवप्रयाग मार्ग को 25 से 27 जुलाई तीन दिन तक बंद रखा गया था। इस दौरान दो सौ टन की इस अत्याधुनिक टनल बोरिंग मशीन के लिए रामकुंड पुल की भार क्षमता का परीक्षण भी किया गया था। शनिवार को सौड़, देवप्रयाग में बनने वाली देश की सबसे बड़ी 14.8 किमी की रेल सुरंग की खुदाई के लिए टीबीएम मशीन का एक पार्ट देवप्रयाग पहुंच गया। रेल परियोजना की निर्माण एजेंसी एलएनटी की ओर से पिछले साल जर्मनी की हेरान कम्पनी से टीबीएम की दो मशीनें बनाने के लिए करार किया गया था। जिसके बाद समुद्री रास्ते से यह मशीन गुजरात पहुंची। जहां से मशीन का एक पार्ट देवप्रयाग के लिए रवाना किया गया था। रेलवे परियोजना के वरिष्ठ प्रबन्धक ओपी मालगुडी के अनुसार जर्मनी से दो हिस्सों में पहुंची टीबीएम मशीनों के सौड़ गांव पहुंचने के बाद इन्हें दोबारा जोड़ा जाएगा। जिसके बाद ज्ञानसू तक सुरंग के 11 किमी हिस्से की खुदाई टीबीएम से की जाएगी। जो एक हफ्ते में 42 से 70 मीटर तक की खुदाई करेगी। जबकि सुरंग का शेष 3.8 किमी हिस्सा परंपरागत ड्रिल व ब्लास्ट तकनीक से तैयार होगा। उनके अनुसार सौड़ से ज्ञानसू तक स्लेटी, फिलाइट चट्टान होने से यहां टीबीएम से सुरंग बनाने का निर्णय लिया गया था। साल के अंत तक रेलवे की ओर से टीबीएम से सौड़ गांव में सुरंग खुदाई का काम शुरू किए जाने की सम्भावना है। 16 हजार करोड़ से अधिक की लागत की 125 किमी ऋषिकेश- कर्णप्रयाग रेल परियोजना में टीबीएम के इस्तेमाल के बाद इसके निर्माण में काफी तेजी आने की उम्मीद है। शनिवार को थाना बाह बाजार एसओ सुनील पंवार की अगुवाई में पुलिस टीम ने यातायत व्यवस्था बनाते हुए टीबीएम को सफलता पूर्वक रामकुंड पुल करवाया गया। यहां से सौड़ गांव दो किमी की दूरी पर है। भारी वजन के चलते टीबीएम को यहां एक किमी पार करने में दो से ढाई घंटे लगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बोल्डर आने से दस घंटे बंद रहा बदरीनाथ हाईवे
Next: नई भर्ती में ग्रेड पे डाउन किए जाने का विरोध

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

भीम आर्मी के विरोध में चौंधार पहुंचे प्रतापनगर के लोग

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.