Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • महिला ने 4 साल की बच्ची को चौथी मंजिल से फेंका, सीसीटीवी में कैद हुई दिल दहला देने वाली वारदात
  • राष्ट्रीय

महिला ने 4 साल की बच्ची को चौथी मंजिल से फेंका, सीसीटीवी में कैद हुई दिल दहला देने वाली वारदात

RNS INDIA NEWS 06/08/2022
rns featured image new

बेंगलुरु (आरएनएस)।  बेंगलुरु से हत्यारी मां का एक खौफनाक वीडियो सामने आया है। एक मां अपनी चार साल की बच्ची को चौथी मंजिल के अपार्टमेंट की बालकनी से फेंकते दिख रही है। यह परेशान कर देने वाली घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। बेटी की हत्या के बाद महिला ने भी आत्महत्या की कोशिश की, लेकिन वह हिम्मत नहीं जुटा सकी। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि बच्ची को फेंकने के बाद, महिला रेलिंग पर चढ़ गई और कुछ सेकंड के लिए उसी पर खड़ी रही। तभी परिवार के परिवार के सदस्य बाहर निकलते हैं और उसे वापस खींच कर फर्श पर गिरा देते हैं। आरोपी महिला एक नॉन प्रैक्टिसिंग डेंटिस्ट है। पुलिस ने कहा कि बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना गुरुवार की है। पुलिस ने बताया कि मामला उत्तरी बेंगलुरु के एसआर नगर के एक अपार्टमेंट की है। पुलिस ने बताया कि चार साल की बच्ची बहरी और गूंगी थी। इस वजह से, महिला उससे परेशान रहती थी। पति द्वारा पुलिस में मामला दर्ज कराने के बाद महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है।
आरोपी महिला एक दंत चिकित्सक हैं और उनके पति एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी श्रीनिवास गौड़ा ने कहा, हम मां के मानसिक स्वास्थ्य के बारे में भी सभी पहलुओं पर गौर कर रहे हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भाजपा कार्यकर्ता की हत्या के पीछे हिट स्क्वॉड का हाथ? एनआईए को केस सौंपने में देरी कर रही कर्नाटक पुलिस
Next: थाईलैंड के नाइट क्लब में भीषण आग, 13 लोगों की गई जान- 35 झुलसे

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अखबार में खाना परोसने पर होगी कार्रवाई, खाद्य कारोबारियों को चेतावनी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.