Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • कर्ज न चुकाने के लिए यूपी के व्यापारी ने किया खुद का अपहरण
  • उत्तर प्रदेश
  • राष्ट्रीय

कर्ज न चुकाने के लिए यूपी के व्यापारी ने किया खुद का अपहरण

RNS INDIA NEWS 06/08/2022
rns featured image new

लखनऊ (आरएनएस)। उत्तर प्रदेश में एक शेयर बाजार के व्यापारी ने 40 लाख रुपये का कर्ज चुकाने से बचने के लिए खुद का अपहरण करवा लिया। शम्सी रजा ने दावा किया कि, सोमवार को फिरौती के लिए उनका कथित रूप से अपहरण कर लिया गया और गुरुवार को लखनऊ पुलिस ने उन्हें बचाया।
जांच में हालांकि यह साबित हुआ कि कर्ज में डूबे व्यापारी ने अपने दो सहयोगियों शाहिद और मोहम्मद की मदद से खुद का अपहरण किया था।
सीसीटीवी फुटेज में उसे दोस्तों के साथ चाय पीते और अपहरण के लिए एक कार का इस्तेमाल करते हुए दिखाया गया है।
डीसीपी ईस्ट एंड क्राइम प्राची सिंह ने बताया कि, सआदतगंज के दरगाह रोड इलाके में शम्सी पत्नी फरहीन फातिमा और दो बच्चों के साथ रहता है।

पुलिस ने बताया कि, शम्सी ने अपने कई रिश्तेदारों और दोस्तों से कर्ज भी लिया था। जिससे वो अपना ही अपहरण करवाने का फैसला किया और अपने रिश्तेदार को बताया कि उसने जो 40 लाख रुपये दिए थे, वह फिरौती देने में खर्च हो गए।
पुलिस ने कहा कि, उसने अपने कर्ज का भुगतान करने के लिए पैसे का इस्तेमाल करने की योजना बनाई।
पूछताछ के दौरान, शम्सी ने पुलिस को बताया कि जिन लोगों से उसने कर्ज लिया था, वे उसे परेशान कर रहे थे और इसलिए उसने दोस्तों शाहिद और मोहम्मद के साथ मिलकर अपने अपहरण की योजना बनाई।
योजना के मुताबिक सोमवार को शम्सी पत्नी को बताए बिना चला गया और देर रात तक घर नहीं लौटा। उसने फोन भी स्विच ऑफ कर रखा था।

रात में मोहम्मद ने शम्सी के अपहरण की कहानी सुनाते हुए फरहीन को फोन किया और 40 लाख रुपये का इंतजाम करने को कहा।
फरहीन ने फिरौती की मांग को लेकर सआदतगंज पुलिस को सूचना दी।
एसीपी क्राइम पंकज श्रीवास्तव और एसीपी बाजारखाला सुनील शर्मा ने एक संयुक्त बयान में कहा, टीम को सीसीटीवी मिला जिसमें शम्सी दोस्तों के साथ दिखे और कार का नंबर भी दिखा। जांच में पता चला कि कार का मालिक शम्सी के कॉलोनी का ही है और उसका दोस्त है। पुलिस ने उससे पूछताछ की तो पता चला कि उसने शम्सी के कहने पर कार शाहिद को दी थी। इसके बाद पुलिस ने रूट चार्ट बनाकर शम्सी को बरामद कर लिया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कार और लॉरी में जबरदस्त टक्कर, एक ही परिवार के 6 सदस्यों की दर्दनाक मौत
Next: सावधान! टैटू गुदवाने का शौक पड़ा महंगा, 12 लोग हुए एचआईवी संक्रमित

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अखबार में खाना परोसने पर होगी कार्रवाई, खाद्य कारोबारियों को चेतावनी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कैंट क्षेत्र में आतंक का पर्याय बना तेंदुआ पिंजरे में कैद
  • प्रथम दीक्षांत समारोह की तैयारियों को लेकर कुलपति ने की समीक्षा बैठक
  • प्रधानमंत्री मोदी के ऐतिहासिक कार्यकाल पर चितई में भाजपा ने किया भंडारे का आयोजन
  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.