Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अंतरराष्ट्रीय
  • थाईलैंड के नाइट क्लब में भीषण आग, 13 लोगों की गई जान- 35 झुलसे
  • अंतरराष्ट्रीय

थाईलैंड के नाइट क्लब में भीषण आग, 13 लोगों की गई जान- 35 झुलसे

RNS INDIA NEWS 06/08/2022
rns featured image new

बीजिंग। थाईलैंड में बड़ा हादसा होने की खबर है। चोनबुरी प्रांत के एक नाइट क्लब में आग लगने से 13 लोगों की मौत हो गई है। इसकी जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने दी है। उन्होंने बताया कि यह घटना शुक्रवार देर रात की है। इस घटना में मरने वाले सभी थाईलैंड के ही रहने वाले थे। पुलिस के मुताबिक, इस घटना में कम से कम 13 लोगों की मौत हुई है। जबकि 35 से ज्यादा लोग झुलस गए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

अपने रंगीन रातों के लिए मशहूर इस इलाके में जिस नाइट क्लब में आग लगी है, वह भारतीय पर्यटकों के बीच खासा लोकप्रिय है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक स्थानीय समयानुसार रात एक बजे सट्टाहिप जिले के माउंटेन बी नाइट क्लब में आग शुरू हुई। सोशल मीडिया में वायरल हो रहे आगजनी के वीडियो में लोगों को सुरक्षित स्थानों की ओर भागते देखा जा सकता है। भीषण अग्निकांड से मची अफरा-तफरी में लोग जान बचाने के लिए चीख-चिल्ला रहे थे। कुछ वीडियो में लोग बदन में लगी आग के बावजूद इधर-उधर भागते देखे गए। पुलिस कर्नल वुटिपोंग सोमजाई के मुताबिक सट्टाहिप जिले के माउंटेन बी नाइट क्लब में आग लगभग गुरुवार और शुक्रवार की मध्य रात्रि 1 बजे लगी थी। मारे गए ज्यादातर लोगों में थाई वासी हैं।

9 पुरुषों और 4 महिलाओं की मौत इस अग्निकांड में हुई है। नाइट क्लब में आगजनी के बाद बचाव अभियान चला रहे दल के मुताबिक आगजनी की वजह से कम से कम 41 लोग घायल हुए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। फ्लु ता लुआंग पुलिस स्टेशन के पुलिस कर्मी आगजनी की सूचना में सबसे पहले नाइट क्लब पहुंचे और फायर टेंडर्स के आने के बाद बचाव अभियान शुरू किया। फिलवक्त तक आग लगने के कारणों का पता नहीं है. आगे की जांच की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: महिला ने 4 साल की बच्ची को चौथी मंजिल से फेंका, सीसीटीवी में कैद हुई दिल दहला देने वाली वारदात
Next: चीन की ताइवान पर दागीं 11 डोंगफेंग मिसाइलों में से 4-5 जापान में गिरीं, चरम पर पहुंचा दोनों देशों के बीच तनाव

Related Post

rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

मोजतबा खामेनेई के रूस में इलाज की अटकलें, आधिकारिक पुष्टि नहीं

RNS INDIA NEWS 16/03/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय

महंगी पड़ेगी ट्रंप की दोस्ती, रूस से तेल न खरीदने की शर्त से भारत में बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

RNS INDIA NEWS 10/02/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

चीन ने बनाई शरीर की नस-नस दिखाने वाली मशीन

RNS INDIA NEWS 23/01/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.