Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • भाजपा अल्मोड़ा जनपद में फहराएगी 60 हजार झंडे: जिलाध्यक्ष रवि रौतेला
  • अल्मोड़ा

भाजपा अल्मोड़ा जनपद में फहराएगी 60 हजार झंडे: जिलाध्यक्ष रवि रौतेला

RNS INDIA NEWS 05/08/2022
rns featured image new

अल्मोड़ा। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रवि रौतेला ने बताया कि आजादी से अमृत महोत्सव के ऐतिहासिक अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जनपद अल्मोड़ा के कार्यकर्ता एवं विधायक, सांसद, जनप्रतिनिधियों के सहयोग से अल्मोड़ा जिले में 60000 झंडों का वितरण करेंगे। उन्होंने कहा कि आजादी का 75वां वर्ष एक ऐतिहासिक अवसर है जिसमें हमें कार्य करने का शुभ अवसर प्रदान हो रहा है और उससे भी बड़ा और महत्वपूर्ण विषय यह है कि इस समय देश का नेतृत्व एक ऐसे नेता नरेन्द्र मोदी कर रहे हैं जो राष्ट्र प्रथम की भावनाओं को लेकर कार्य करते हैं। आज देश निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है और आजादी का 75 वाँ वर्ष मनाना हर देशवासियों के लिए गौरव का पल है आज हम उन सब आजादी के वीरों को नमन करते हैं जिन्होंने अपना सर्वस्व बलिदान कर देश की आजादी की लड़ाई लड़ी इस तिरंगे की आन बान शान के लिए अपनी जान की भी परवाह नहीं थी और अपना सर्वोच्च बलिदान देकर देश को आजादी दिला गए, आज भी इस तिरंगे की आन बान शान के लिए बॉर्डर पर हमारे वीर जवान लगातार दिन रात खड़े रहते हैं और अपनी जान की बाजी की परवाह किए बिना दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब देते हैं। इसलिए हम सब का कर्तव्य है कि हम इस ऐतिहासिक अवसर पर अपने अपने घरों पर तिरंगे को लहराए और उन सब वीर जवानों के लिए कृतज्ञता प्रकट करें जिन्होंने अपने घर परिवार से ज्यादा इस देश को माना है। भारतीय जनता पार्टी के हर कार्यकर्ता का फर्ज है कि हम हर उस व्यक्ति तक पहुंचने का प्रयास करें जो अपने को आज भी पिछली पंक्ति का मानता है। उन्होंने कहा कि 13 से 15 अगस्त तक हर घर में झंडा फहरे इसके लिए भारतीय जनता पार्टी के जिला, मण्डल, शक्तिकेंद्र एवं बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता को पूर्ण मनोयोग से कार्य करना होगा, जिससे हर घर तिरंगा अभियान सफल हो सके। उन्होंने कहा कि इन झंडों(तिरंगा) का मूल्य बेहद कम रखा गया है कि हर कोई इसे खरीद कर अपने घरों में लगा सकता है। आज हर व्यक्ति को यह जानने का अधिकार है की 9 साल की कानूनी लड़ाई के बाद नवीन जिंदल के प्रयासों से 2002 में देश के हर नागरिक को झंडा फहराने का अधिकार प्राप्त हुआ। इससे पूर्व सरकारी कार्यालय व शिक्षण संस्थानों में ही झंडा फहराने की अनुमति थी। आज पिंगली वैंकेया को भी याद करने का समय है जिन्होंने इस तिरंगे झंडे को डिजाइन किया। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर हर घर तिरंगा अभियान के लिए जिला स्तर पर संयोजक एवं सहसंयोजक की टोली का गठन किया गया है जो इस कार्यक्रम को पूरे जिले में संचालित करेंगे, और इसी प्रकार जनपद के सभी 23 मंडलो में संयोजक एवं सहसंयोजक का गठन एवं शक्तिकेंद्र व जिले के सभी 911 बूथों पर भी कार्यक्रम संयोजक व सहसंयोजक इस कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु बनाए गए हैं। इस कार्यक्रम हेतु जिले में जिला महामंत्री प्रेम शर्मा को संयोजक व उनके सहयोगी के रुप में राजेंद्र कैड़ा, विनीत बिष्ट, संदीप भोज, गोविंद मटेला व पूनम पालीवाल को जिम्मेदारी दी गयी है। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता पूर्ण मनोयोग से इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अपना पूर्ण योगदान प्रदान करें और हर घर में तिरंगा लगाना सुनिश्चित करें। जिले के 60000 हजार मकानों में झंडा लगाने के लिए भरसक प्रयास करें, दलगत राजनीति से ऊपर उठकर सभी लोगों को इस कार्यक्रम को सफल बनाना चाहिए व अपने घरों में 13 अगस्त से 15 अगस्त तक झंडा फहराने का कार्य करना चाहिए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ट्रक चालक पर लाखों के गबन का केस दर्ज
Next: जिला सहकारी बैंक भर्ती घोटाले में हाईकोर्ट ने जवाब मांगा

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

प्रथम सेमेस्टर का रजिस्ट्रेशन पोर्टल दोबारा खोलने की मांग, सौंपा ज्ञापन

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

होटल मैनेजमेंट संस्थान में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

जागेश्वर श्रावणी मेले और हरेला पर्व के उद्घाटन का मुख्यमंत्री को दिया निमंत्रण

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जुलाई
  • होटल रिव्यू और क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 18.50 लाख की साइबर ठगी
  • अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी
  • आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उप स्टेशन अधीक्षक को पीटा और घसीटा, 6 आरपीएफ कर्मी निलंबित
  • गदरपुर के ग्राम मजराशीला में घर के बाहर बैठे युवक पर फायरिंग
  • ईओ के स्थानान्तरण को लेकर सभासदों, पर्यावरण मित्रों का धरना जारी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.