Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • “ड्रग्स फ्री देवभूमि” मिशन 2025 का आगाज़, एस.एस.पी. अल्मोड़ा ने समाज को नशे रुपी दानव से बचाने का लिया संकल्प
  • उत्तराखंड

“ड्रग्स फ्री देवभूमि” मिशन 2025 का आगाज़, एस.एस.पी. अल्मोड़ा ने समाज को नशे रुपी दानव से बचाने का लिया संकल्प

RNS INDIA NEWS 04/08/2022
rns featured image new

अल्मोड़ा। मुख्यमंत्री के “ड्रग्स फ्री देवभूमि” मिशन 2025 को साकार करने के लिये प्रदीप कुमार राय वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अल्मोड़ा पुलिस द्वारा विश्वव्यापी संस्था अल्कोहल एनोनिमस/ नारकोटिक्स एनोनिमस संस्थ के सहयोग से जनपद अल्मोड़ा में वृहद स्तर पर नशा मुक्ति का सेमिनार /काउंसलिंग कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में सेना के जवान/पुलिस जवान/ स्कूली छात्र-छात्राओं/जनपद के समस्त विभागों/जन सामान्य/व्यापार मण्डल सहित समस्त वर्गों/ युवाओं को नशे से दूर रहकर खुशहाल जीवन जीने की प्रेरणा दी जायेगी।इसी क्रम में गोरखा हॉल आर्मी कैण्ट अल्मोड़ा में राजपूत बटालियन के अधिकारियों व जवानों को एल्कोहलिक ड्रग्स एनोनीमस संस्थान के अनुभवी सदस्यों द्वारा नशे के विरुद्ध जागरुक करते हुए बताया कि नशा व्यक्ति के नाश का कारण है, वे पूर्व स्वंय नशे के शिकार थे, परन्तु अब नशे से दूर रहकर खुशहाल जीवन व्यतीत कर रहे हैं, समाज को नशे की बुराई से दूर रहने हेतु जागरुक कर रहे हैं। साथ ही नशा न करने हेतु हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।

शारदा पब्लिक स्कूल में युवा छात्र-छात्राओं के साथ एस0एस0पी0 अल्मोड़ा एवं एल्कोहलिक ड्रग्स एनोनीमस संस्थान के अनुभवी सदस्यों द्वारा शारदा पब्लिक स्कूल की संस्थापक व प्रधानाचार्या विनीता लखचौरा एवं अन्य शिक्षक गण की उपस्थिति में गोष्ठी का आयोजन किया गया । कार्यक्रम का संचालन शारदा पब्लिक स्कूल के ऋषि सेठ द्वारा किया गया ।एसएसपी अल्मोड़ा प्रदीप राय ने छात्र-छात्राओं को अपने अनुभव साझा कर अपने माता-पिता के सपनो को साकार करने एवं गुरुजनों के मार्गदर्शन पर चलकर अपना भविष्य उज्जवल करने की प्रेरणा दी जिससे सभी छात्र-छात्राएं काफी प्रभावित हुए । एसएसपी अल्मोड़ा ने कहा यह तभी सम्भव हो सकता है जब हम नशे रुपी दानव से दूर रहे एवं अपने दोस्तों एवं अन्य युवाओं को भी नशे से दूर रहने हेतु प्रेरित, नशा मनुष्य को शारीरिक, मानसिक, सामाजिक, आर्थिक रुप से तोड़ देता है। नशा व्यक्ति को सर्वप्रथम समाज से अलग कर देता है, उसके पश्चात परिवार से अलग कर देता है, और अन्तः व्यक्ति को उसके शरीर से ही अलग कर देता है । नशे मे डूबा व्यक्ति अपने हँसते खेलते परिवार को बर्बाद करके रख देता है । हमें नशे को त्यागकर जिन्दगी को चुनना चाहिए ।”एल्कोहलिक ड्रग्स एनोनीमस संस्थान” के अनुभवी सदस्यों द्वाराअपने छात्र जीवन एवं युवा अवस्था में उठाये गये गलत कदमों से नशे के प्रभाव में पड़ने से अस्त-व्यस्त जीवन/ अन्धकारमय भविष्य को साझा किया गया एवं नशे की बुराई को त्यागकर आज के उज्जवल भविष्य एवं खुशहाल परिवार के साथ जीवन व्यतीत कर देश भर में नशे के भंवर में फँसे लोगों को निकालने का प्रयास जारी है । सभी छात्र-छात्राओं को इस बुराई से दूर रहते हुए अपने भविष्य को उज्जवल बनाने की प्रेरणा दी । विनीता लखचौरा प्रधानाचार्य शारदा पब्लिक स्कूल द्वारा हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत कर छात्र-छात्राओं को भी हस्ताक्षर करवाकर नशा न करने की अपील की। नशा उन्मूलन जन जागरुकता कार्यक्रम के दौरान राजपूत रेजीमेंट की बटालियन के मेजर अतुल विक्रम, मेजर दीपक मठपाल, ओशीन जोशी पुलिस उपाधीक्षक आँपरेशन अल्मोड़ा, कैप्टन आशीष नेहरा, सु0मे0 देवी सिंह तथा शारदा पब्लिक स्कूल मे विनीता लखचौरा प्रधानाचार्य, ऋषि सेठ, वरि0 उ0नि0,सतीश कापड़ी कोतवाली अल्मोड़ा, प्रभारी एडीटीएफ सौरभ भारती, प्रभारी एसओजी सुनील धानिक, पीआरओ हेमा ऐठानी व कानि0 कविन्द्र सिंह मीडिया सैल सहित अन्य 250 आर्मी के अधि0/ जवान व लगभग 400 छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गंगा स्नान को जा रहे श्रद्धालुओं की कार पलटी, 4 गंभीर रूप से घायल
Next: उत्तराखंड में कोरोना के 310 नए केस

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.