Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मिनिस्ट्रियल कर्मचारियों के ट्रांसफर की पहली सूची पर विवाद खड़ा
  • देहरादून

मिनिस्ट्रियल कर्मचारियों के ट्रांसफर की पहली सूची पर विवाद खड़ा

RNS INDIA NEWS 02/08/2022
default featured image

देहरादून। जिले की नई डीएम सोनिका ने मिनिस्ट्रियल कर्मचारियों के ट्रांसफर की पहली सूची जारी कराई तो विवाद खड़ा हो गया। कर्मचारी संघ ने सूची में एक कर्मचारी का ट्रांसफर गलत बताते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। डीएम ने सोमवार को पांच मिनिस्ट्रियल कर्मचारियों के ट्रांसफर की सूची जारी की। रमेश भट्ट को पदोन्नति होने पर अभिलेखागार में सहायक बनाया गया है। वहीं उत्तरकाशी से आई पूजा पोखरियाल को ऋषिकेश एसडीएम का अहलमद बनाया है। सिद्धार्थ शर्मा को ऋषिकेश एसडीएम के अहलमद से न्याय अनुभाग में भेजा गया है। वंदना सक्सेना को दून से विकासनगर तहसील भेजा गया। दो महीने पहले दून से विकासनगर भेजे गए अनवर अली को वापस दून लाया गया है। कलक्ट्रेट मिनिस्ट्रियल कर्मचारी संघ देहरादून के जिलाध्यक्ष राजेंद्र रावत और सचिव सुशील बडोनी ने अनवर अली के ट्रांसफर पर आक्रोश जताया है। डीएम को भेजे पत्र में कहा कि अनवर इससे पहले पांच साल दून में तैनात रहे। उनका घर जीवनगढ़ डाकपत्थर में है। वहां से वह हर रोज आते-जाते। पूर्व डीएम ने दो महीने पहले उन्हें विकासनगर तहसील भेज दिया था। जहां से उनका घर पास था। दो महीने बाद उन्हें वापस बुलाए जाने पर संघ में आक्रोश है। डीएम को भेजे पत्र में कहा कि उनका ट्रांसफर निरस्त किया जाए। ऐसा न होने पर शनिवार को हाउस बुलाने और आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भारत में मंकीपॉक्स से हुई पहली मौत, केरल का 22 वर्षीय युवक चपेट में आया
Next: रोडवेज कर्मचारियों का धरना पांचवें दिन भी जारी रहा

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.