Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • व्यापारियों ने की जीएसटी सर्वे बंद करने की मांग
  • हरिद्वार

व्यापारियों ने की जीएसटी सर्वे बंद करने की मांग

RNS INDIA NEWS 02/08/2022
rns featured image new

हरिद्वार। व्यापारियों ने प्रांतीय उद्योग व्यापार मण्डल की हरिद्वार इकाई के नेतृत्व में जीएसटी सर्वे के नाम पर व्यापारियों का उत्पीड़न किए जाने का आरोप लगाते हुए सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित कर सर्वे बंद कराए जाने की मांग की है। इस दौरान प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के जिलाध्यक्ष सुरेश गुलाटी व जिला महामंहत्री संजीव नैय्यर ने कहा कि व्यापारियों हर कदम पर सरकार का साथ देते हैं। लेकिन जीएसटी संग्रह बढ़ाने के नाम पर व्यापारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सर्वे के नाम पर अधिकारी बाजारों में जाकर व्यवसायियों का उत्पीड़न कर रहे हैं। इसका पुरजोर विरोध किया जाएगा। विभाग के पास सभी व्यापारियों का पूरा रिकॉर्ड होता है। इसलिए सर्वे के नाम पर आम व्यापारियों का उत्पीड़न करने के बजाए टैक्स में हेराफेरी करने वाली फर्मो के खिलाफ विभाग को कार्यालय से नोटिस जारी करना चाहिए। ज्ञापन सौंपने वालों में राजन मेहता, विजय शर्मा, मृदुल कौशिक, विक्की शर्मा, अंकित गुप्ता, राजीव पाराशर, अमन शर्मा, माधव बेदी, संदीप शर्मा, दीपांकरण चक्रपाणी, अरूण राघव नवीन सेंस, प्रदीप कालरा, विक्की चौरसिया, राजेश पुरी, शुभम अग्रवाल, महेंद्र अरोड़ा, संजय चौहान, चिरायू भार्गव, विवेक अग्रवाल, राम अरोड़ाख् राजन सेठ, भोला शर्मा, वेद अरोड़ा, रवि धींगड़ा, विपिन गुप्ता, विक्की तनेजा, संजय चौहान रोहित अग्रवाल आदि व्यापारी शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चोरी की योजना बनाते चार दबोचे
Next: अनियंत्रित ट्रक सड़क पर पलटा, बड़ा हादसा टला, लगा जाम

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • अल्मोड़ा में विशाल स्वास्थ्य मेले का आयोजन, फुल बॉडी चेकअप पर भारी छूट
  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.