Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हर घर जल योजना को पलीता लगा रहा जल संस्थान
  • देहरादून

हर घर जल योजना को पलीता लगा रहा जल संस्थान

RNS INDIA NEWS 01/08/2022
rns featured image new

ऋषिकेश।  जल संस्थान का सरकारी सिस्टम पीएम मोदी की हर घर नल, हर घर जल योजना को पलीता लगाने से नहीं चूक रहा है। ऋषिकेश के खदरी खड़कमाफ में विश्व बैंक पोषित पेयजल योजना हाल ही में शुरू की गई, जिसके कनेक्शन कई घरों में जुड़े भी नहीं है और बिल आने शुरू हो गए हैं। जिससे ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीणों ने पानी के बिल में आ रही अनियमितता को सही करने की मांग की। सोमवार को खदरी खड़कमाफ के सामुदायिक भवन में जल संस्थान की ओर से आ रहे बिलों को लेकर ग्रामीणों और जल संस्थान के अधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में ग्रामीणों ने कहा कि क्षेत्र के सभी घरों में पेयजल कनेक्शन तक नहीं जोड़ा गया है और बिल आना शुरू हो गया है। विनोद चौहान ने कहा कि शासन के जीओ में ग्रामीणों के लिए सब्सिडी जैसी कई योजनाएं भी शामिल है, लेकिन विभाग जीओ से हटकर कार्य कर रहा है। जिससे बिल में कई अनियमितताएं सामने आ रही हैं। कुछ ग्रामीणों का मात्र 2 महीने का बिल पंद्रह हजार से अठारह हजार रुपये आया है। जल संस्थान के सहायक अभियंता कमलेश पंत ने कहा कि ग्रामीणों और ग्राम प्रधान की ओर से भी लिखित में समस्या रखी गई है। जिसमें कई बिंदु शामिल किए गए है। हर संभव प्रयास कर समस्या का निवारण किया जाएगा। कहा कि अभी तक क्षेत्र में 2739 कनेक्शन लगाए गए हैं। बैठक में ग्राम प्रधान संगीता थपलियाल, बीडीसी सदस्य श्रीकांत रतूड़ी, विनोद चौहान, शांति प्रसाद थपलियाल, नवीन, पूर्व प्रधान सरोप सिंह पुंडीर आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 4 अगस्त से होगा मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना का ट्रायल
Next: उत्तराखंड में ऑनलाइन टैक्सी सर्विस का लाइसेंस निरस्त करने की मांग

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जसपाल राणा के नाम पर हो त्रिशूल शूटिंग रेंज और खेल पुरस्कार: भारत चौहान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.