Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पिथौरागढ़
  • हेलंग घटना के विरोध में दिया धरना
  • पिथौरागढ़

हेलंग घटना के विरोध में दिया धरना

RNS INDIA NEWS 01/08/2022
rns featured image new

पिथौरागढ़। हेलंग एकजुटता मंच ने हेलंग में महिलाओं से घास छीनकर उनसे अभद्रता के विरोध में धरना दिया और चमोली डीएम को हटाने की मांग की। मंच के पदाधिकारियों ने कहा महिलाओं ने अपने ही जंगलों से घास काटकर कोई अपराध नहीं किया है। लेकिन ऐसा करने वाली महिलाओं को घंटों थाने में बैठाने के बाद उनका चालान कर उन्हें अपराधी बना दिया गया। ऐसा कर पुलिस-प्रशासन ने सरकार की घस्यारी योजना को फेल साबित किया है। महिलाओं का अपमान करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। सोमवार को हेलंग एकजुटता मंच के पदाधिकारी गोविंद कफलिया के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां उन्होंने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की। कहा चमोली के हेलंग में अपने ही जंगलों से घास ला रही महिलाओं से अभद्रता की गई। उनका घास छीनकर उन्हें अपमानित किया गया। घंटों थाने में बैठाकर उनका चालान कर उन्हें अपराधी करार दे दिया। कहा एक तरफ सरकार घस्यारी योजना चला रही है। वहीं, दूसरी तरफ घास ला रहीं महिलाओं से अभद्रता हो रही है। पर्वतीय प्रदेश के हर जनपद में महिलाएं जंगलों की घास से पशुपालन कर अपनी आजीविका चला रहीं हैं। लेकिन उन्हें ऐसा करने से रोका जा रहा है। बावजूद इसके महिला सशक्तीकरण के झूठे दावे किए जा रहे हैं। अपने जंगलों से घास लाना महिलाओं का अधिकार है। उन्हें इस अधिकार से वंचित करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। इस दौरान उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा इस घटना के दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो वे जनआंदोलन शुरू करेंगे। यहां हरेंद्र अवस्थी, सुमित महर, हेमंत खाती, दिनेश जोशी, सुरेंद्र आर्या शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी, केस दर्ज
Next: गोबिंद सागर झील में डूबने से पंजाब के सात युवकों की मौत

Related Post

rns featured image new
  • पिथौरागढ़

बेरीनाग में महिला सम्मेलन का आयोजन हुआ

RNS INDIA NEWS 24/05/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

वंचित राज्य आंदोलनकारियों की सूची जारी करने की मांग

RNS INDIA NEWS 17/05/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

नाबालिग की पहचान उजागर करने वालों पर वैधानिक कार्रवाई शुरू

RNS INDIA NEWS 08/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.