Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • दिल्ली तक पहुंचा हेलंग का मामला
  • पौड़ी

दिल्ली तक पहुंचा हेलंग का मामला

RNS INDIA NEWS 01/08/2022
rns featured image new

श्रीनगर गढ़वाल। हेलंग में ग्रामीण महिलाओं से घास छीने जाने का मामला दिल्ली तक पहुंच गया है। दिल्ली में आयोजित संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक में यह मामला प्रमुखता से उठा। बैठक में किसान नेताओं ने इस मामले को शर्मनाक बताते हुए इसकी कड़े शब्दों में निंदा की। कहा सरकार पहाड़ वासियों के हक-हकूकों के साथ कुठाराघात कर रही है। कहा यदि सरकार ने इस मामले के दोषियों के खिलाफ जल्द उचित कार्रवाई नहीं की तो किसान मोर्चा इस मामले को लेकर आंदोलन की रणनीति बनाएगा।

उत्तराखंड किसान मंच के अध्यक्ष व श्रीनगर निवासी भोपाल सिंह चौधरी ने बीते दिनों चमोली हेलंग में महिलाओं के साथ हुई घटना पर कड़ा रोष व्यक्त किया। बैठक से लौटकर उन्होंने बताया कि मोर्चा ने एक स्वर में इस घटना की कड़ी निंदा की है। कहा कि जिनके बलिदान और त्याग से हमें उत्तराखंड राज्य मिला है उनके साथ इस तरह का कृत्य किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने बताया कि बैठक में किसान नेता राकेश टिकैत, भारतीय किसान यूनियन अंबावता के राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषिपाल अंबावता, रामपाल जाट, दयानंद पाटिल, जल पुरूष राजेंद्र सिंह, सुखदेव विर्क, मेजर हिमांशु, संदीप शास्त्री, सुखदेव काढयान, देवराज मलिक, योग माथुर, केपी सिंह, वीरेंद्र हुड्डा, विनायक राव पाटिल आदि ने भी इस घटना पर गहरा रोष जताया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: घर पहुंचकर बनाया दिव्यांग महिला का आधार कार्ड
Next: अल्मोड़ा: तेजाब से हमले के दोषी को आजीवन कारावास

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार की दस्तक से दहशत, वन विभाग ने बढ़ाई गश्त

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रोड कटिंग के बाद डामरीकरण करना भूला विभाग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.