Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • डेयरी से नगदी चोरी का आरोपी गिरफ्तार
  • देहरादून

डेयरी से नगदी चोरी का आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 27/07/2022
rns featured image new

देहरादून। जोगीवाला क्षेत्र स्थित दो डेयरियों में हुई चोरी की वारदातों को दूध की गाड़ी चलाने वाले युवक ने अंजाम दिया। आरोपी आर्थिक तंगी के चलते एक रात में चोरी की दोनों वारदातें की। उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। एसपी सिटी सरिता डोबाल ने बताया कि 25 जुलाई की रात आर्दश कॉलोनी, रिंग रोड से नौशाद की डेयरी से 2.77 लाख रुपये नगदी चोरी हुए। बसंत एंक्लेव नवादा स्थित संदीप पाल की डेयरी से भी नगदी चोरी हुई। दोनों मामलों में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज चेक किए तो एक दुकान संचालक ने चोरी करने वाले युवक को पहचान लिया। वह दूध की गाड़ी चलाने वाला था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को आर्डिनेंस फैक्ट्री के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान मोहित डिसूजा (19) निवासी गढ़वाली कॉलोनी, ऑर्डिनेंस फैक्ट्री के पास थाना रायपुर, मूल निवासी हलदोई नयाबलीवाला रोड, मुरादाबाद, यूपी के रूप में हुई। आरोपी से पुलिस ने करीब दो लाख रुपये नगदी बरामद की है। इंस्पेक्टर नेहरू कॉलोनी प्रदीप चौहान ने बताया कि आरोपी रायपुर थाना से नशा तस्करी में पूर्व में जेल जा चुका है। हाल में उसके पास घर का किराया चुकाने तक के रुपये नहीं थे। ऐसे में यह वारदात कर डाली।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बढ़ते कोरोना केसों को लेकर स्कूली बच्चों के टीकाकरण पर बढ़ा फोकस
Next: सीएम से मिले उपनल कर्मचारी, सुप्रीम कोर्ट से एसएलपी वापस लेने की मांग

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

चिल्हाड़ गांव में बलाणी माता की बागड़ी पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

महासू मंदिर में बेटियों ने भेंट की चांदी की देव छड़ी

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
handcuff arrest
  • देहरादून

अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक घोटाले में आईटी इंजीनियर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 19 जून
  • चिल्हाड़ गांव में बलाणी माता की बागड़ी पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब
  • महासू मंदिर में बेटियों ने भेंट की चांदी की देव छड़ी
  • दो दशक पुरानी सड़क बनी आफत, मांदरा गांव में घुसा बारिश का पानी
  • जागेश्वर धाम पहुंचे राज्यपाल, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा-अर्चना
  • अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर बीडीसी बैठक में हंगामा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.