Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • शहीद हमारे देश के हीरो : राज्यपाल
  • देहरादून

शहीद हमारे देश के हीरो : राज्यपाल

RNS INDIA NEWS 26/07/2022
rns featured image new

देहरादून। शहीद हमारे देश के हीरो हैं। यह हम सभी के लिए गौरव की बात है कि हमारे वीर जवानों ने विषम भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद भी अपने शौर्य व पराक्रम से दुश्मनों को परास्त किया। यह बात मंगलवार को लाल गेट सब एरिया कैंट स्थित शहीद स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि) गुरमीत सिंह ने अपने संबोधन में कही। उन्होंने कहा कि कारगिल में 527 जांबाज सैनिकों ने अपने प्राणों की आहुति देकर देश के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। जिसमें देवभूमि उत्तराखंड के 75 जवान शामिल थे। राज्यपाल ने कहा कि वे शहीद हमारे आइकन हैं। उनके राष्ट्र प्रेम की भावना से प्रेरित होकर हमारे अन्य सैनिक भी देश की सुरक्षा में लगे हुए हैं। राज्यपाल ने कहा कि सेना में रहते हुए उन्होंने कारगिल क्षेत्र को बड़े करीब से देखा है, जहां पर सैनिकों का जोश व जज्बा होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि इस विजय में देवभूमि उत्तराखंड के सैनिकों का बहुत बड़ा योगदान रहा। इसमें से 37 सैनिक वीरता पुरस्कार पदक विजेता रहे हैं। उन्होंने कारगिल युद्ध के दौरान अपनी बहादुरी व शौर्य का परचम लहराया। राज्यपाल ने कहा कि सभी वीर जवानों के परिवारों व वीरांगनाओं को हर सम्भव मदद करना शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने कहा कि कारगिल के वीर जवानों की वीर गाथा हम सभी को राष्ट्र प्रेम व देश भक्ति की प्रेरणा देती है। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना दुनिया की सर्वश्रेष्ठ सेना है, जो किसी भी मुकाबले के लिए सक्षम है। इस अवसर पर उत्तराखंड सब एरिया के जीओसी मेजर जनरल संजीव खत्री, वेटरन्स ऑफिसर लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) एमसी बधानी, अमूल कपूर, वाइस एडमिरल (सेवानिवृत्त) एजी थपलियाल, उत्तराखंड सब एरिया के अन्य अधिकारी, सभी ब्रिगेड के स्टेशन कमांडर व भूतपूर्व सैनिक मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा: नाबालिग बालिका का अपहरण करने वाला युवक गिरफ्तार
Next: परेशान रिटायर कर्मचारी ने खोली सिस्टम की पोल.. अधिकारी झांकने लगे बगलें

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

एलटी चयनित अभ्यर्थियों ने यूकेएसएससी का किया घेराव

RNS INDIA NEWS 08/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

एआई से बदलेगी सरकारी कॉलेजों की पढ़ाई, पहले चरण में 45 शिक्षक हुए प्रशिक्षित

RNS INDIA NEWS 08/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

पालिका के कार्यों में बाहरी व्यक्ति के हस्तक्षेप का आरोप

RNS INDIA NEWS 08/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 09 जुलाई
  • अल्मोड़ा जनपद में भारी बारिश के अलर्ट के चलते 09 जुलाई को विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
  • एलटी चयनित अभ्यर्थियों ने यूकेएसएससी का किया घेराव
  • एआई से बदलेगी सरकारी कॉलेजों की पढ़ाई, पहले चरण में 45 शिक्षक हुए प्रशिक्षित
  • पालिका के कार्यों में बाहरी व्यक्ति के हस्तक्षेप का आरोप
  • मंदिरों के दान और बीकेटीसी से जुड़े मामलों की निष्पक्ष हो जांच: कॉंग्रेस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.