Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभाव बताए
  • देहरादून

सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभाव बताए

RNS INDIA NEWS 25/07/2022
rns featured image new

विकासनगर। नगर पालिका क्षेत्र के अंतर्गत मुख्य बाजार में सोमवार को वारियर्स गर्ल्स फाउंडेशन की ओर से रैली और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सिंगल यूज प्लास्टिक को समाप्त करने का संदेश दिया। साथ ही लोगों से बाजार जाने पर घर से कपड़े या जूट का बैग लेकर जाने की अपील की गई। अध्यक्ष रिहाना सिद्दिकी ने व्यापारियों और ग्राहकों को बताया कि प्लास्टिक समाज के लिए घातक है। इसके दुष्प्रभाव के चलते तमाम तरह की बीमारियां फैल रही हैं, जिसकी चपेट में आकर मानव और जानवर दोनों ही प्रभावित हो रहे हैं। प्लास्टिक और पॉलिथीन के कारण पानी और हवा में भी जहर घुल रहा है, जो सेहत के लिए बहुत ही हानिकारक है। इससे पर्यावरण प्रदूषित हो रहा है। जल, जंगल बचाने के लिए धरती से सिंगल यूज प्लास्टिक को समाप्त किया जाना जरूरी है। सिंगल यूज प्लास्टिक को समाप्त करने से ही शुद्ध और स्वस्थ्य वातावरण रखा जा सकता है। लगातार हो रहे शहरीकरण, पॉलीथिन का उपयोग, जल में हो रही अशुद्धता के दुष्प्रभाव नजर आने लगे हैं। ऐसे में जरूरी है कि अभी से सावधान हो जाएं और जल, जंगल, जमीन को बचाने की दिशा में प्रयास किए जाएं। फाउंडेशन की सदस्यों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से पॉलिथीन और अन्य सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग से पर्यावरण पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों और इसके कारण हो रही जानवरों की मौत की विस्तृत जानकारी दी। रैली में प्रीति सैनी, देवेंद्र कुमार, नरेश कुमार, शाकिब, सौरभ, सुरभि, सलमान, पायल, हनी, मोनिका, सपना, अंशुल, मोहसीन, शहनवाज, रीतू आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कांवड़िये को गंगा में डूबने से बचाया
Next: उत्तराखंड में कोरोना के 182 नए केस, एक मौत

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

होटल रिव्यू और क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 18.50 लाख की साइबर ठगी

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

केंद्र सरकार से उत्तराखंड को पूंजीगत निवेश के लिए ₹451.63 करोड़ की विशेष सहायता ऋण की प्रथम किस्त स्वीकृत

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

इलेक्ट्रिक बस सेवा ठप होने से यात्रियों को उठानी पड़ी भारी परेशानी

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जुलाई
  • होटल रिव्यू और क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 18.50 लाख की साइबर ठगी
  • अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी
  • आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उप स्टेशन अधीक्षक को पीटा और घसीटा, 6 आरपीएफ कर्मी निलंबित
  • गदरपुर के ग्राम मजराशीला में घर के बाहर बैठे युवक पर फायरिंग
  • ईओ के स्थानान्तरण को लेकर सभासदों, पर्यावरण मित्रों का धरना जारी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.