Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • ट्रेन में बम होने की सूचना ने उड़ाए पुलिस के होश
  • हरिद्वार

ट्रेन में बम होने की सूचना ने उड़ाए पुलिस के होश

RNS INDIA NEWS 25/07/2022
rns featured image new

ट्रेन में बम होने की फर्जी सूचना देने वाले को जीआरपी ने किया गिरफ्तार

हरिद्वार। जीआरपी ने कांवड़ स्पेशल ट्रेन में बम होने की फर्जी सूचना देने वाले कांवड़िए को गिरफ्तार किया है। आरोपी कांवड़िए ने अन्य यात्रीयों से झगड़ा होने पर 112 नंबर पर फोन कर ट्रेन में बम होने सूचना दी थी। 112 नंबर पर आयी कॉल से ट्रेन में बम होने की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही एसएसपी जीआरपी ददनपाल सहित तमाम अधिकारी स्टेशन पहुंचे। बम निरोधक दस्ते को मौके पर बुलाया गया। ट्रेन के स्टेशन पहुंचते ही बम निरोधक दस्ते ने पूरी ट्रेन की तलाशी ली। लेकिन कहीं कोई बम नहीं मिला। बम नहीं मिलने पर सभी ने राहत की सांस ली। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रात करीब दो बजे दिल्ली से हरिद्वार पहुंचने वाली कांवड़ स्पेशल ट्रेन में सवार एक व्यक्ति ने कंट्रोल रूम को सूचना दी कि ट्रेन में कुछ संदिग्ध लोग हैं और इनके पास बम है। यह लोग ट्रेन में बम रख इसे उड़ाने की योजना बना रहे हैं। सूचना मिलते ही एसएसपी जीआरपी ददनपाल सिंह, एएसपी अरुणा भारती, थानाध्यक्ष जीआरपी अनुज कुमार, थानाध्यक्ष आरपीएफ, बम निरोधक दस्ते, डॉग स्क्वायड और दमकल वाहनों के साथ स्टेशन पहुंच गए। ट्रेन के आते ही प्लेटफार्म नंबर एक पर तमाम कांवड़ियों को उतारकर पूरी ट्रेन की गहनता से तलाशी ली गई। लेकिन कहीं कुछ नहीं मिला। इसके बाद बाद पुलिस ने ट्रेन में बम होने की झूठी सूचना देने वाले रिंकू वर्मा निवासी गाजियाबाद को स्टेशन परिसर से गिरफ्तार कर लिया। थाने लाकर की गयी पूछताछ में नशे में धुत रिंकू ने बताया कि ट्रेन में उसकी कुछ लड़कों से कहासुनी हो गई थी। जिसके बाद उन्होंने उसकी पिटाई कर दी थी। उनको सबक सिखाने के लिए उसने ट्रेन में बम होने की फर्जी सूचना कंट्रोल रूम को दी। एसएसपी जीआरपी ददन पाल सिंह ने बताया कि कांवड़ के दौरान ट्रेन में बम होने की सूचना को गंभीरता से लेते हुए ट्रेन के पहुंचते ही गहनता से चेकिंग की गई। लेकिन बम होने की सूचना फर्जी निकली। शराब के नशे में कंट्रोल रूम को फर्जी सूचना देने वाले को गिरफ्तार कर लिया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 25 जुलाई
Next: नशा मुक्ति केंद्र के अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

व्यापारियों के विरोध के बीच नगर निगम ने हटाए करीब 50 अस्थायी अतिक्रमण

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

विशेष पुनरीक्षण अभियान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, एईआरओ पूरी जिम्मेदारी से करें काम: डीएम

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 30 जून
  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.