Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • मंगलौर में कांवड़ियों के चौदह दुपहिया वाहन क्षतिग्रस्त, 24 घायल
  • हरिद्वार

मंगलौर में कांवड़ियों के चौदह दुपहिया वाहन क्षतिग्रस्त, 24 घायल

RNS INDIA NEWS 25/07/2022
default featured image

रुड़की।  डाक कांवड़ लेकर हाईवे पर दौड़ रहे करीब चौदह दुपहिया वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं। हादसों में चौबीस से अधिक कांवड़िए घायल हुए हैं। कुछ घायलों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। तो कुछ को उपचार के लिए भर्ती भी किया गया है।
डाक कांवड़ लेकर वापस लौट रहे और कांवड़ लेने के लिए हरिद्वार जा रहे कांवड़ियों का सैलाब हाईवे पर है। लंढौरा रोड से रोडवेज बस स्टैंड के सामने वाली क्रॉसिंग को भी पुलिस ने अस्थाई तौर पर बंद कर दिया। लोगों को नहर पुल क्रॉस करने के बाद देवबंद तिराहे से ही होकर वापस आना पड़ रहा है। हाईवे के साथ ही सर्विस लेन पर भी कांवड़ चल रहे है। पूरी तरह से ठप है। कहीं से भी निकलने की कोई व्यवस्था दिखाई नहीं दी। कई बड़े वाहन जिन पर डीजे लगे हैं वह भी तेजी के साथ दौड़ते हुए नजर आ रहे हैं। साथ ही कई वाहन दुर्घटनाग्रस्त भी हुए हैं। कई तकनीकी खराबी के कारण बीच रास्ते में खड़े दिखे। जिनसे जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है। नारसन बॉर्डर से लेकर मंगलौर कोतवाली क्षेत्र तक सोमवार को दो दर्जन से अधिक कांवड़िए घायल हुए हैं। पुलिस ने बताया कि कांवड़ियों को उपचार के लिए चिकित्सालय में पहुंचाया गया। कुछ को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। एसपी देहात प्रमेंद्र सिंह डोभाल हाईवे पर व्यवस्थाओं को संभालने पहुंचे। लाउड स्पीकरों के माध्यम से पुलिस डाक कांवडियों से वाहनों की गति सीमित रखने की अपील करती देखी गई।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: फिंगर प्रिंट की बाध्यता ने बुजुर्गों की परेशानी बढ़ाई
Next: खाई में गिरने से युवक की मौत

Related Post

default featured image
  • देहरादून
  • हरिद्वार

हरिद्वार में हुई एचआरडीए के कार्यों की अहम समीक्षा बैठक

RNS INDIA NEWS 31/01/2026 0
default featured image
  • हरिद्वार

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के तहत महिला अधिकारों व यूसीसी पर कार्यशाला, कानूनी जागरूकता पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 31/01/2026 0
default featured image
  • हरिद्वार

यूजीसी के नए नियमों के खिलाफ सड़क पर सवर्ण समाज

RNS INDIA NEWS 30/01/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 फरवरी
  • बाड़ेछीना के पास सड़क हादसा, स्कूटी सवार युवक की मौके पर मौत
  • ज्योतिर्मठ में ध्वस्त होंगे भू धंसाव के समय जर्जर हुए 55 भवन, टेक्निकल टीम ने किया सर्वे
  • यूजीसी नियमों के विरोध में राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
  • मार्शल आर्ट में उत्तराखंड का भविष्य उज्जवल : रेखा आर्या
  • कार रेंटल सेंटर पर छापा, निजी वाहनों की चाबियां जब्त

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.