Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • आत्महत्या करने जा रहे छत्तीसगढ़ के युवक को परिजनों को सौंपा
  • टिहरी

आत्महत्या करने जा रहे छत्तीसगढ़ के युवक को परिजनों को सौंपा

RNS INDIA NEWS 24/07/2022
rns featured image new

नई टिहरी। आन लाइन गेम की लत से लाखों रुपये हारने के बाद आत्महत्या के प्रयास करने वाले छत्तीसगढ़ के युवक को मुनिकीरेती पुलिस ने पकड़कर परिजनों के हवाले किया। परिजनों ने पुलिस का आभार जताया।
पुलिस की मीडिया सेल से प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती 22 जुलाई को युवक के पिता ने मुनिकीरेती पुलिस को सूचना दी, कि उनका बेटा लाइव फ्री हास्टल में रुका है। उसका मैसेज आया कि वह आत्महत्या करने जा रहा है। जिस पर तपोवन चौकी के पुलिसकर्मियों ने छानबीन शुरू की। व्यक्ति के बारे में जानकारी जुटानी शुरू की। सीसीटीवी फूटेज में व्यक्ति होटल से बाहर जाते हुये दिखाई दिया। जिसके बाद काफी तलाश के बाद पुलिस ने युवक को बरामद किया। चौकी लाकर पुलिस ने पुछताछ कर परिजनों को भी अवगत कराया। बरामद युवक छत्तीसगढ़ के जिला दुर्ग के थाना वैशाली क्षेत्र के रहने वाले सतनाम सिंह पुत्र जसवीर सिंह ने बताया कि आन लाइन गेम खेलने के चलते वह 15 लाख रुपये हार गया। जिससे काफी कर्ज हो गया। घर वालों का पैसा भी आनलाइन गेम में डुबोया। तनाव के चलते आत्महत्या का मन बनाते हुये पिता को मैसेज भेज दिया। पुलिस ने युवक के परिजनों को छत्तीसगढ़ से बुलाकर बीती शाम युवक को परिजनों के हवाले किया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ऑनलाइन आवेदन कर नौकरी पाने के झांसे में युवती ने गंवाए दो लाख
Next: विधायक किशोर का सम्मान कर समस्याएं बताईं

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

दो दशक पुरानी सड़क बनी आफत, मांदरा गांव में घुसा बारिश का पानी

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

टिहरी बांध का जलस्तर न्यूनतम, बिजली उत्पादन पर असर

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

बंजी जंपिंग के बाद बिगड़ी युवक की तबीयत, सीने में हुआ तेज दर्द, परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, मौत

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 19 जून
  • चिल्हाड़ गांव में बलाणी माता की बागड़ी पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब
  • महासू मंदिर में बेटियों ने भेंट की चांदी की देव छड़ी
  • दो दशक पुरानी सड़क बनी आफत, मांदरा गांव में घुसा बारिश का पानी
  • जागेश्वर धाम पहुंचे राज्यपाल, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा-अर्चना
  • अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर बीडीसी बैठक में हंगामा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.