Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • ऑनलाइन आवेदन कर नौकरी पाने के झांसे में युवती ने गंवाए दो लाख
  • देहरादून

ऑनलाइन आवेदन कर नौकरी पाने के झांसे में युवती ने गंवाए दो लाख

RNS INDIA NEWS 24/07/2022
rns featured image new

देहरादून। ऑनलाइन आवेदन कर निजी बैंक में नौकरी पाने के झांसे में युवती ने दो लाख रुपये गंवा दिए। आरोपियों ने अलग-अलग झांसे देकर किश्तों में यह रकम जमा कराई। पीड़िता को दो लाख रुपये जमा करने के बाद समझ आया कि साइबर ठग उसे चूना लगा रहे हैं। इसके बाद महिला ने साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ललिता गुप्ता निवासी दीपनगर ने जॉब साल्यूशन डाट कॉम पर ऑनलाइन एचडीएफसी बैंक में नौकरी पाने के लिए आवेदन किया था। इसके बाद उनके पास एक नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाली ने खुद को एचडीएफसी कस्टमर केयर से जुड़ा बताया। इसके बाद युवती को नौकरी के लिए सिक्योरिटी समेत अन्य राशि जमा करने को कहा गया। युवती को 16 जून से लेकर अलग-अलग लोग नौकरी के सिलसले में फोन करते गए। वह अलग-अलग झांसे देकर युवती से अपने दिए बैंक खातों में रकम जमा कराते रहे। दो लाख रुपये से अधिक जमा करने के बाद भी युवती को नौकरी नहीं मिली। तब उसे कहानी समझ आई। युवती की साइबर थाने में दी गई तहरीर को नेहरू कॉलोनी थाने भेजा गया। थानाध्यक्ष प्रदीप चौहान ने बताया कि अज्ञात आरोपी के खिलाफ आईटी ऐक्ट समेत अन्य संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने युवाओं से मुखर होने का किया आह्वान
Next: आत्महत्या करने जा रहे छत्तीसगढ़ के युवक को परिजनों को सौंपा

Related Post

CM dhami image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‘ की शुभकामनाएं

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

उत्तराखंड में बंजी जंपिंग पर नई गाइडलाइन जल्द जारी होगी

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए प्रदान की ₹ 10.08 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‘ की शुभकामनाएं
  • राशिफल 21 जून
  • उत्तराखंड में बंजी जंपिंग पर नई गाइडलाइन जल्द जारी होगी
  • एसडीएम किच्छा करेंगे आंगनबाड़ी वर्कर पर लगे आरोपों की जांच
  • नो पार्किंग जोन में खड़े 45 वाहनों पर कार्रवाई
  • दुगड्डा-चौकी मार्ग के डामरीकरण पर उठे सवाल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.