Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • राजकीय इण्टर कॉलेज श्रीखेत में शिक्षकों की कमी पर अभिभावकों ने की तालाबंदी, जल्द शिक्षक नहीं मिले तो करेंगे आंदोलन
  • अल्मोड़ा

राजकीय इण्टर कॉलेज श्रीखेत में शिक्षकों की कमी पर अभिभावकों ने की तालाबंदी, जल्द शिक्षक नहीं मिले तो करेंगे आंदोलन

RNS INDIA NEWS 19/07/2022
rns featured image new

अल्मोड़ा। 18 जुलाई सोमवार को राजकीय इण्टर कॉलेज श्रीखेत में अभिभावकों की एक आवश्यक बैठक दीपक कन्नू साह क्षेत्र पंचायत सदस्य मुझोली, द्वाराहाट की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सभी अभिभावकों ने विज्ञान वर्ग के शिक्षकों की कमी होने पर आक्रोश जताया। आक्रोशित अभिभावकों ने विद्यालय में ताला बन्दी भी की। समस्त अभिभावकों कहना है कि राजकीय इण्टर कॉलेज में विज्ञान वर्ग की मान्यता होने के बावजूद भी शासन द्वारा इस विद्यालय में भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान एवं जीव विज्ञान, समाजशास्त्र के प्रवक्ता शिक्षक कार्यरत नहीं है।

बैठक को सम्बोधित करते हुये क्षेत्र पंचायत सदस्य दीपक साह द्वारा अभिभावकों को इस सम्बन्ध में एकजुट होकर अपनी न्यायोचित मांग के लिये संघर्ष के लिये तैयार रहने को कहा गया, तथा श्री साह ने कहा कि शिक्षकों की नियुक्ति के लिये उनके द्वारा मांग पत्र जिलाधिकारी, अल्मोड़ा एवं मुख्य शिक्षा अधिकारी, अल्मोड़ा को दिया गया है, तथा शिक्षा मंत्री, प्रभारी मंत्री, जनपद- अल्मोड़ा एवं सोमेश्वर विधायक को भी राजकीय इण्टर कॉलेज, श्रीखेत में विज्ञान वर्ग के अध्यापकों की नियुक्ति एवं तैनाती के लिये कहा गया है। उन्होंने बताया कि शिक्षा मंत्री एवं विधायक सोमेश्वर ने इस सम्बन्ध में शीघ्र प्रवक्ताओं की नियुक्ति के सम्बन्ध में आश्वस्त किया गया है। दीपक शाह ने विद्यालय में तालाबन्दी के कार्यक्रम को सही ठहराते हुए कहा कि इस दूरस्थ विद्यालय में विज्ञान वर्ग की मान्यता के बावजूद भी प्रवक्ताओं का टोटा है, और हाल ही में शिक्षा विभाग द्वारा गणित विषय के प्रवक्ता का भी इस विद्यालय से स्थानान्तरण कर दिया गया है, जिससे इस दूरस्थ शिक्षण केन्द्र में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को विज्ञान वर्ग के शिक्षण कार्य हेतु दूर के विद्यालयों में पढने हेतु जाना पड़ रहा है। क्षेत्र पंचायत सदस्य साह ने बताया कि राजकीय इण्टर कॉलेज, श्रीखेत को यहाँ की स्थानीय जनता द्वारा अपनी जमीन देकर तथा शिक्षकों हेतु संघर्ष के बाद स्थापित किया गया है, किन्तु बड़े खेद का विषय है कि जो विद्यालय इस क्षेत्र का गौरव था, वह विद्यालय इस समय अध्यापकों की कमी से जूझ रहा है। उन्होंने कहा कि इस विद्यालय के गौरव को बढ़ाने के लिये उन्हें जो भी संघर्ष करना पड़े, वह उसके लिये कभी पीछे नहीं हटेंगे, अभिभावकों को आश्वस्त करते हुये श्री साह ने कहा की वह शिक्षकों की मांग हेतु शीघ्र मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री, क्षेत्रीय विधायक से पुनः मिलेंगे, यदि उसके बाद भी शिक्षकों की शीघ्र नियुक्ति नहीं की गयी तो वे क्षेत्रीय जनता के साथ मिलकर मुख्य शिक्षा अधिकारी, जनपद अल्मोड़ा का घेराव एवं तालाबन्दी का कार्यक्रम सहित धरना प्रदर्शन करेंगे।
राजकीय इण्टर कॉलेज, श्रीखेत में तालाबन्दी कार्यक्रम में ग्राम प्रधान मुझोली रेनू देवी, ग्राम प्रधान दैना रेखा देवी, भूपाल सिंह परिहार, प्रदीप तिवाड़ी, गोकुल सिंह, इन्द्र सिंह, शंकर सिंह, रमेश राम, चन्दन राम, हेमन्त आर्या, प्रताप राम, हेमा देवी, भावना देवी, मंजू देवी, गीता देवी, दीपा देवी, रमेश परिहार, महेन्द्र बिष्ट, अशोक बिष्ट आदि सम्मिलित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नाले में पलटी स्कूल बस, चालक-परिचालक चोटिल
Next: गांजा तस्करी के अभियुक्त की जमानत याचिका नामंजूर

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

अनियितताएं मिलने पर मेडिकल स्टोर संचालकों से मांगा स्पष्टीकरण

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

दर्ज़ामंत्री गोविंद सिंह पिलख्वाल ने सुनीं ताम्र शिल्पकारों की समस्याएं

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किया कठपुड़िया-कलोड़िया मोटर मार्ग का शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • अनियितताएं मिलने पर मेडिकल स्टोर संचालकों से मांगा स्पष्टीकरण
  • दर्ज़ामंत्री गोविंद सिंह पिलख्वाल ने सुनीं ताम्र शिल्पकारों की समस्याएं
  • कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किया कठपुड़िया-कलोड़िया मोटर मार्ग का शिलान्यास
  • दौलाघाट में स्वास्थ्य शिविर में 300 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण
  • अल्मोड़ा में हॉफ मैराथन आयोजन का प्रस्ताव, युवाओं को खेलों से जोड़ने पर जोर
  • मुख्यमंत्री का जनसंपर्क अभियान और शहीदों के प्रति सम्मान प्रदेश के लिए प्रेरणास्रोत : महेश नयाल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.