Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • टैक्सी यूनियन ने ओला, उबर के संचालन की अनुमति का विरोध किया
  • देहरादून

टैक्सी यूनियन ने ओला, उबर के संचालन की अनुमति का विरोध किया

RNS INDIA NEWS 18/07/2022
rns featured image new

देहरादून। उत्तराखंड परिवहन निगम आयुक्त के निर्देश पर प्रदेश में ओला उबर टैक्सी संचालन की अनुमति देने का मसूरी टैक्सी कार वैलफेयर एसोसिएशन ने कड़ा विरोध किया है व मैसानिक लॉज बस स्टैंड पर प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार से ओला उबर संचालन की अनुमति वापस लेने की मांग की। मैसानिक लाॅज बस स्टैण्ड स्थित एसोसिएशन कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया गया व काला कानून वापस लो, ओला उबर की अनुमति वापस लो आदि नारे के साथ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस मौके पर एसोसिएशन के महामंत्री व प्रदेश अध्यक्ष टैक्सी मैक्सी महासंघ सुंदर सिंह पंवार ने कहा कि उत्तराखंड में किसी भी कीमत पर ओला उबर टैक्सी का संचालन नहीं होने दिया जायेगा व परिवहन मुख्यालय के इस आदेश की कड़ी निंदा की व कहा कि इसे किसी भी कीमत पर लागू नहीं होने दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि पूर्व में जब प्रदेश के मुख्यमंत्री हरीश रावत थे उस समय भी इस को रूकवाया था, इसके बाद जब त्रिवेंद्र रावत मुख्यमंत्री थे उस समय भी इसका विरोध किया गया था उसके बाद फिर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पहले कार्यकाल में भी उनसे मिलकर इस बात को रखा गया था तब भी इस मामले को रोक दिया गया था। उन्होंने कहाकि ओला उबर के आने से पूरे प्रदेश में टैक्सियों का व्यवसाय करने वालों के रोजगार प्रभावित ही नहीं होंगे बल्कि भुखमरी के कगार पर पहुंच जायेगे। उन्होंने कहा कि ये बाहर की कंपनियां है जिनका उत्तराखंड में आने पर विरोध किया जायेगा। तथा किसी भी कीमत पर इन्हें नहीं चलने दिया जायेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर प्रदेश सरकार ने इस दिशा में ठोस निर्णय नहीं लिया तो आंदोलन किया जायेगा। विरोध प्रदर्शन करने वालों मंे प्रदेश अध्यक्ष टैक्सी मैक्सी महासंघ उत्तराखंड सुंदर सिंह पंवार, प्रदीप रावत, नरेंद्र धनाई, जयपाल शाह, अनिल सिंह, मनोज चैहान, राकेश भटट, जसबीर सिंह आदि थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आरआईएमएसी में आठवीं में प्रवेश हेतु आवेदन प्रक्रिया शुरू
Next: हिमालयीय विवि में लागू होगी नई शिक्षा नीति

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शिरगूल देवता के दर्शनों के लिए उमड़े श्रद्धालु

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सैलानियों से गुलजार हुआ चकराता, पर्यटन कारोबार में आई रौनक

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.