Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • नाबालिग को भगाने का आरोपी पंजाब से पकड़ा
  • टिहरी

नाबालिग को भगाने का आरोपी पंजाब से पकड़ा

RNS INDIA NEWS 17/07/2022
rns featured image new

नई टिहरी। देवप्रयाग पुलिस ने राजस्व थाना क्षेत्र ललूड़ीखाल के एक गांव की नाबालिग किशोरी को पंजाब के फिरोजपुर से बरामद किया है। मामले में पुलिस ने युवक अंशुल निवासी फिरोजपुर कैंट पंजाब को गिरफ्तार किया है। बीते तीन जुलाई राजस्व थाना ललुडीखाल में एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिग पोती को अपने घर से भगा ले जाने की रिपोर्ट दर्ज करवाई। मामले में उक्त व्यक्ति द्वारा अंशुल पुत्र कल्लू निवासी गली नंबर आठ फिरोजपुर कैंट थाना व जिला फिरोजपुर पंजाब के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गयी थी। देवप्रयाग थाना पुलिस ने अभियुक्त अंशुल के खिलाफ पोक्सो ऐक्ट सहित अन्य धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है। एसएसपी टिहरी के निर्देश पर बीते 12 जुलाई को राजस्व पुलिस से उक्त मामले को थाना देवप्रयाग को हस्तांतरित किया। थाना देवप्रयाग में तैनात एसआई शाहिदा परवीन को मामले में विवेचना अधिकारी बनाया गया है। एसआई शाहिदा की नेतृत्व में गठित पुलिस टीम किशोरी तथा अभियुक्त अंशुल की तलाश में पंजाब के फिरोजपुर कैंट पहुंची,जहां 15 जुलाई को पुलिस ने नाबालिग किशोरी को अभियुक्त अंशुल के घर से बरामद कर लिया। किशोरी द्वारा पुलिस को दिये बयान में बताया गया है, कि अंशुल उसको बहला फुसला कर फिरोजपुर ले गया, जहां उसने उसके साथ दुराचार भी किया। पुलिस ने बताया अभियुक्त अंशुल को न्यायालय में पेश किये जाने की कार्रवाही गतिमान है। गठित पुलिस टीम में सिपाही पिंटू दास, विशु दास आदि शामिल थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: टिहरी झील पर्यटन हब के रूप में होगा विकसित, एडीबी ने किए 2100 करोड़ स्वीकृत
Next: द्विगु वाटर फाल में डूबने से दून के किशोर की मौत

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

भीम आर्मी के विरोध में चौंधार पहुंचे प्रतापनगर के लोग

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.