Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखंड : 18 से 22 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड : 18 से 22 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 13/07/2022
Weather

देहरादून।  उत्तराखंड में भारी बारिश से लोग बेहाल हैं। वहीं, दूसरी तरफ बारिश के कारण नदी नाले उफान पर हैं। राहत की बात ये है कि बुधवार को पहाड़ों में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिली है। मौसम विभाग गुरुवार को बारिश की एक्टिविटी कम होने का अनुमान जताया है। मौसम विभाग के मुताबिक, 14 जुलाई (गुरुवार) को पहाड़ों मे बारिश की रफ्तार कम रहेगी। लेकिन प्रदेश में हल्की से मध्यम वर्षा की संभावनाएं बनी हुई है। वहीं, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले के एक दो हिस्सों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इसके अलावा 15 और 16 जुलाई को बारिश की एक्टिविटी काफी कम रहेगी। वहीं, 17 जुलाई को मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान जताया है। मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक 18 से 22 जुलाई तक प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है। इसके साथ ही एक्टिव मॉनसून कंडीशन देखने को मिल सकता है।

बारिश से जलभराव समस्याः बुधवार को देहरादून में मूसलाधार बारिश के कारण जगह-जगह जलभराव की स्थिति देखने को मिली। बारिश के कारण लैंसडाउन चौक, सेंट थॉमस स्कूल के निकट बुद्धा चौक में जलभराव की स्थिति रही। इस कारण स्कूली छात्र छात्राओं और लोगों को भारी परेशानियां हुई। सेंट थॉमस स्कूल के सामने की सड़क पर जलभराव होने के साथ ही आवाजाही प्रभावित रही। देहरादून में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: लेकसिटी वेलफेयर क्लब करेगा नंदा महोत्सव का आयोजन
Next: बुजुर्ग महिला को बंधक बनाकर घर में डकैती डालने में दो आरोपी गिरफ्तार, पांच आरोपी फरार

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सेलाकुई में विवाहिता के साथ अमानवीय क्रूरता पर महिला आयोग का कड़ा रुख

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.