Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • कांवड़ यात्रा को लेकर बिजली की 36 लाइनों को किया जाएगा शिफ्ट
  • हरिद्वार

कांवड़ यात्रा को लेकर बिजली की 36 लाइनों को किया जाएगा शिफ्ट

RNS INDIA NEWS 12/07/2022
rns featured image new

रुड़की।  कांवड़ यात्रा को लेकर ऊर्जा निगम ने भी तैयारी शुरू कर दी है। कांवड़ियों की यात्रा में कोई खलल पैदा न हो इसके लिए 36 लाइनों को अस्थाई तौर पर शिफ्ट किया जाएगा। कुछ जगह लाइन शिफ्ट हो गई है तो कुछ जगह काम चल रहा है। कांवड़ पटरी पर पथ प्रकाश का जिम्मा ऊर्जा निगम के कंधों पर है। बीस फुट से कम ऊंचाई वाले विद्युत पोल भी बदले जाएंगे। चौदह जुलाई से कांवड़ यात्रा विधिवत शुरू हो जाएगी। करोड़ों की संख्या में कांवड़िये इस बार हरिद्वार से जल लेकर अपने गंतव्य की ओर लौटेंगे। बड़ी कांवड़ों के भी आने की संभावनाएं हैं। जिनको सकुशल हाईवे व कांवड़ पटरी से होकर अपनी मंजिल तक पहुंचाने में पुलिस-प्रशासन का भी पूरा जोर रहेगा। बड़ी कावंड़ों से बिजली के तारों से हादसों का खतरा बना रहता है। कांवड़ियों को भी तारों के नीचे से निकलने में दिक्कत होती है। इस दिक्कत को दूर करने के लिए ऊर्जा निगम अंतिम तैयारियों में लगा है। बहादराबाद, धनौरी और मोहम्मदपुर तक 36 लाइनों को चिन्हित किया गया है। जो मुख्य मार्गों को क्रॉस कर रही है। जहां से कांवड़ यात्रा गुजरेगी। लाइनों को चिन्हित कर अब उन्हें यात्रा तक अस्थाई तौर पर शिफ्ट किया जा रहा है। ताकि यात्रा में कोई खलल पैदा न हो। ऊर्जा निगम के अधीक्षण अभियंता मुनीश चंद्र ने बताया कि 36 लाइनें क्रॉस हो रही हैं। जिनको अस्थाई तौर पर शिफ्ट किया जा रहा है। कई जगह काम हो गया है और कई जगह फिलहाल कार्य चल रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मुनस्यारी में डैम में डूबने से कर्मी की मौत
Next: बावनदर्रे में डूबने से युवक की मौत

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार एसएसपी ने सुनी जवानों की समस्याएं, 26 पुलिसकर्मी हुए सम्मानित

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

अमानतगढ़ फैक्ट्री फायरिंग कांड से जुड़ा बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

मंगलौर में एनएच किनारे खड़े बिजली के पोल हटेंगे, यातायात को मिलेगी राहत

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‘ की शुभकामनाएं
  • राशिफल 21 जून
  • उत्तराखंड में बंजी जंपिंग पर नई गाइडलाइन जल्द जारी होगी
  • एसडीएम किच्छा करेंगे आंगनबाड़ी वर्कर पर लगे आरोपों की जांच
  • नो पार्किंग जोन में खड़े 45 वाहनों पर कार्रवाई
  • दुगड्डा-चौकी मार्ग के डामरीकरण पर उठे सवाल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.