Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • आमवाला तरला में अवैध रूप से बने मकानों पर चली जेसीबी
  • देहरादून

आमवाला तरला में अवैध रूप से बने मकानों पर चली जेसीबी

RNS INDIA NEWS 11/07/2022
rns featured image new

देहरादून। नगर निगम की टीम ने सोमवार को आमवाला तरला में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान एमडीडीए के आवासीय भवन के समीप निगम की भूमि पर अवैध रूप से बने करीब बीस मकानों को जेसीबी चलाकर ध्वस्त कर दिया गया। मकान बनाने वाले लोगों ने कार्रवाई का विरोध किया। लेकिन मौके पर मौजूद पुलिस ने कानूनी कार्रवाई की चेतावनी देते हुए सभी को शांत करवाया। नगर निगम की टीम ने दोपहर में करीब ढाई घंटे तक कार्रवाई की। इससे पहले भी टीम ने यहां कुछ मकानों को ध्वस्त करवाया था। उधर बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि नगर निगम की जमीन को फर्जी तरीके से लोगों को बेचकर किसने वहां मकान खड़े करवा दिए। खुद नगर निगम के पार्षदों ने जमीनें खुर्द बुर्द करने वालों के खिलाफ जांच करवाकर सख्त कार्रवाई की मांग की है। हालात ऐसे हैं कि निगम की जमीन पर एक जगह अतिक्रमण हटता है तो दूसरी जगह कब्जा होने की शिकायत पहुंच जाती है। निगम की जमीनें कब्जाने के मामलों का नगर आयुक्त मनुज गोयल ने भी कड़ा संज्ञान लिया है। उन्होंने बताया कि कर एवं राजस्व अधीक्षक भूमि को निर्देश दिए हैं कि निगम की जमीनों को कब्जामुक्त करवाकर वहां तारबाड़ करवाएं। उन्होंने जमीने कब्जाने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड में कोरोना के 48 नए केस
Next: ऊर्जा निगम में भर्ती के लिए डिप्लोमा बेरोजगारों का सचिवालय कूच

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

होटल रिव्यू और क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 18.50 लाख की साइबर ठगी

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

केंद्र सरकार से उत्तराखंड को पूंजीगत निवेश के लिए ₹451.63 करोड़ की विशेष सहायता ऋण की प्रथम किस्त स्वीकृत

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

इलेक्ट्रिक बस सेवा ठप होने से यात्रियों को उठानी पड़ी भारी परेशानी

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जुलाई
  • होटल रिव्यू और क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 18.50 लाख की साइबर ठगी
  • अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी
  • आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उप स्टेशन अधीक्षक को पीटा और घसीटा, 6 आरपीएफ कर्मी निलंबित
  • गदरपुर के ग्राम मजराशीला में घर के बाहर बैठे युवक पर फायरिंग
  • ईओ के स्थानान्तरण को लेकर सभासदों, पर्यावरण मित्रों का धरना जारी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.