Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • पशु चिकित्सा अधिकारी पर फार्मासिस्ट ने किया जानलेवा हमला फिर गटका जहर
  • नैनीताल

पशु चिकित्सा अधिकारी पर फार्मासिस्ट ने किया जानलेवा हमला फिर गटका जहर

RNS INDIA NEWS 10/07/2022
rns featured image new

हल्द्वानी। हल्द्वानी में कुवंरपुर गौलापार पशु अस्पताल में फार्मासिस्ट ने पशु चिकित्सा अधिकारी पर जानलेवा हमला कर दिया। इसके बाद खुद जहर पीकर जान दे दी। मामले में एक पक्ष थाने पहुंचा तो दूसरा मोर्चरी में है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस के अनुसार राजकीय पशु चिकित्सालय कुंवरपुर में तैनात पशु चिकित्साधिकारी पर उनके ही फार्मासिस्ट ने हमला कर दिया। सिर में लकड़ी से वार करने पर पशु चिकित्साधिकारी लहूलुहान हो गई। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल लाया गया है। चर्चा है कि हमले के बाद फार्मासिस्ट ने भी जहर खा लिया है। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कमलुवागांजा निवासी विनीता टोलिया जंगपांगी ने बताया कि वह राजकीय पशु चिकित्सालय कुंवरपुर में पशु चिकित्सा अधिकारी है। अस्पताल में भुवन चंद पंत नाम का शख्स फार्मेसिस्ट है। उनका कहना है कि फार्मासिस्ट कुछ काम नहीं करता है। इसके लिए उन्होंने कई बार उच्चाधिकारियों से पत्राचार किया। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। एक दिन पहले विभागीय अधिकारी ने भुवन को बुलाया और ट्रांसफर होने की जानकारी दी। इससे भुवन आक्रोशित हो गया। पशु चिकित्साधिकारी के मुताबिक शनिवार को सुबह 10:30 बजे वह अस्पताल पहुंची। इस बीच भुवन आक्रोशित होकर उनके कम ऑफिस में आया और हाथ में फंटी लेकर सिर पर हमला कर दिया। इसके बाद उनके पति मौके पर पहुंचे और अस्पताल लेकर आए।
जहां उनका इलाज चल रहा है। फार्मासिस्ट ने हमले के बाद जहर खा लिया। अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गयी है। काठगोदाम थाना एसओ प्रमोद पाठक ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: युवक से नौकरी के नाम पर 2.30 लाख की ठगी
Next: 13 किलो गांजे के साथ दो सगी बहनों सहित तीन लोग गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

भिड़ंत के बाद खाई में गिरी टैक्सी और बुलेट, एक घायल

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

रामगाड़ के पास भू-धंसाव से नदी में समाया अल्मोड़ा हाईवे का एक हिस्सा

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

रामनगर, नैनीताल और हल्द्वानी के चार अपराधी छह माह के लिए जिलाबदर

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जुलाई
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • काशीपुर से लापता युवती 10 दिन बाद अजमेर से सकुशल बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.