Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • 25 हजार का ईनामी डकैत एसटीएफ ने दबोचा
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार

25 हजार का ईनामी डकैत एसटीएफ ने दबोचा

RNS INDIA NEWS 07/07/2022
rns featured image new

देहरादून। हरिद्वार जिले से डकैती के दो केसों में चार साल से फरार चल रहे बदमाश को एसटीएफ ने राजस्थान से गिरफ्तार किया है। एसटीएफ आरोपी को गिरफ्तार कर हरिद्वार लेकर पहुंची। वहां उसे कोर्ट में पेश किया गया। एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने आरोपी की गिरफ्तारी की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वर्ष 2018 में हरिद्वार के कनखल और कलियर थाना क्षेत्र में डकैती हुई। इसमें फरार चल रहे शाहरुख पुत्र लियाकत अली निवासी मैनाठेर, जिला मुरादाबाद, यूपी पर 25 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया गया। एसटीएफ की टीम ने राजस्थान में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया। वहां से एसटीएफ की टीम आरोपी को हरिद्वार लेकर पहुंची।
हरिद्वार में 15-16 सितंबर की कनखल के रुद्रविहार कॉलोनी जमालपुर में विकास कुमार के घर पर डकैती हुई थी। घर से गहने, नगदी और अन्य सामान लूटा गया था। वहीं आठ नौ सितंबर को कलियर के महिपाल सिंह के मकान में इसी गैंग ने डकैती की थी। गैंग में शामिल मूंगी उर्फ आरिज उर्फ आरिश उर्फ श्यामबाबू, सैफअली उर्फ गजनी उर्फ आफताब, आजाद और फाल्ला को एसटीएफ पूर्व में गिरफ्तार कर चुकी है। एसएसपी एसटीएफ ने बताया कि गैंग के सभी आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सिरोबगड़ में वाहनों की आवाजाही घंटों रही बाधित
Next: सात दरोगाओं को दी नई तैनाती

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जसपाल राणा के नाम पर हो त्रिशूल शूटिंग रेंज और खेल पुरस्कार: भारत चौहान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • अल्मोड़ा में यूकेएसएसएससी की स्नातक स्तरीय पुनर्परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न
  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.