Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पिथौरागढ़
  • समय पर कूड़ा न उठने से सड़कों पर लग रहा जाम
  • पिथौरागढ़

समय पर कूड़ा न उठने से सड़कों पर लग रहा जाम

RNS INDIA NEWS 06/07/2022
rns featured image new

पिथौरागढ़। नगर में जाम की समस्या से जूझ रहे लोगों को राहत नहीं मिल रही है। सड़क किनार खड़े वाहनों के बाद अब कूड़ेदानों से समय पर कूडा न उठने से भी आए दिन लोगों को जाम से जूझना पड़ रहा है। सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ रही है। बुधवार सुबह नगर के अपटेक तिराहे में जाम लग गया। इससे चिमिस्यानौला से लेकर गुप्ता तिराहे तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम में कई स्कूली वाहन भी फंसे रहे। इससे बच्चे देरी से स्कूल पहुंचे। स्थानीय निवासी मनोज, जगदीश, प्रकाश सहित अन्य लोगों ने बताया कि जाम की यह स्थिति आए दिन हो रही है। दरअसल, अपटेक तिराहे के समीप नगरपालिका ने कूड़ादान बनाया है। क्षेत्र के लोग रोजाना यहां कूड़ा डालते हैं और नगरपालिका के कर्मचारी प्रतिदिन जेसीबी से कूड़ा उठाकर टिप्पर में डालते हैं। लेकिन इसके लिए कोई निर्धारित समय नहीं है। कभी सुबह आठ तो कभी 11 बजे भी कूड़ा उठाया जाता है। इससे जाम की स्थिति पैदा हो रही है। लोगों ने कहा सुबह छह बजे ही कूड़ा, कूड़ेदान में एकत्र हो जाता है, अगर पालिका समय से कूड़ा उठाए तो जाम की स्थिति पैदा ही न हो। लोगों ने कहा अगर पालिका ने इस तरफ ध्यान नहीं दिया तो वे धरना-प्रदर्शन करेंगे।

शौचालय भी गंदगी से पटे: नगर के कई शौचालय गंदगी से पटे होने के कारण शोपीस बने हुए हैं। लोगों ने कहा लंबे समय से शौचालयों में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। नियमित सफाई न होने से लोग शौचालयों का इस्तेमान नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने नगरपालिका से एक दिन में दो से तीन बार सफाई करवाने की मांग की है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आक्रोशित ग्रामीणों ने किया थाने का घेराव, शराबियों को गिरफ्तार करने की मांग
Next: उत्तराखंड में कोरोना के 50 नए केस

Related Post

rns featured image new
  • पिथौरागढ़

नशामुक्ति केंद्र की स्थापना प्रक्रिया को जल्द करें पूरा

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

बेरीनाग में महिला सम्मेलन का आयोजन हुआ

RNS INDIA NEWS 24/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.