Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • नगर निगम में ग्रामीणों ने भरी हुंकार, आबादी के बीच ट्रंचिंग ग्राउंड का विरोध
  • देहरादून

नगर निगम में ग्रामीणों ने भरी हुंकार, आबादी के बीच ट्रंचिंग ग्राउंड का विरोध

RNS INDIA NEWS 05/07/2022
rns featured image new

ऋषिकेश। गुमानीवाला की लालपानी बीट में आबादी के बीच बनने वाले ट्रंचिंग ग्राउंड के विरोध में एकजुट हुए ग्रामीणों ने सोमवार को नगर निगम कार्यालय में हुंकार भरी। विरोध प्रदर्शन के बीच लोगों ने ट्रंचिंग ग्राउंड को आबादी से करीब 5 किलोमीटर दूर शिफ्ट करने और शहर से कूड़ा लेकर आने वाली गाड़ियों का रास्ता देहरादून रोड स्थित सौ फुटी से खोलने की मांग की। चेताया कि जल्द सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। सोमवार को गुमानीवाला की प्रधान दीपिका व्यास, भट्टोवाला प्रधान दीपा राणा, पार्षद वीरेंद्र रमोला, पंचायत सदस्य संदीप कुड़ियाल, मानवेंद्र कंडारी के नेतृत्व में एकत्रित गुलरानी, रुषाफार्म, अमित ग्राम, गुर्जर बस्ती, माया मार्केट के ग्रामीण जुलूस की शक्ल में नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी करते हुए निगम कार्यालय पहुंचे। आक्रोशित ग्रामीणों ने नगर निगम ऋषिकश के गुमानीवाला क्षेत्र में ट्रंचिंग ग्राउंड बनाने की योजना का पुरजोर विरोध किया। विरोध प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने कहा कि जिस जगह ट्रंचिंग ग्राउंड बनेगा वह आबादी के बीचोंबीच है। आबादी के बीच कूड़ा डंप होने से ग्रामीणों का रहना मुहाल हो जाएगा। एक स्वर में ट्रंचिंग ग्राउंड के लिए आबादी से दूर भूमि उपलब्ध कराए जाने की मांग की। मेयर अनिता ममगाईं को ज्ञापन सौंपा। चेताया कि आबादी के बीच कूड़ा निस्तारण का पुरजोर विरोध होगा। विरोध प्रदर्शन में पार्षद विजेन्द्र मोघा, पार्षद विपिन पंत, रूकमा व्यास, दीपक मेहर, जुगल क्षेत्री, खेम सिंह, सुमति रावत, आरती भट्ट, बबीता डोभाल, रीना रांगड़, पूजा थापा, संगीता सकलानी, कविता, हरपाल राणा, विक्रम जीना, तेज सिंह क्षेत्री, मनवीर भंडारी, नत्थी लाल सेमवाल, विष्णु थापा, अजीत गुरूंग, बलजीत सिंह, सतपाल राणा, जगनमोहन रावत, विजय सकलानी, मलकीत सिंह, बसीर, रमजान, संजय कंडारी, अनीता नैथानी, राजमती रावत, लता देवी, मोहनी देवी, राधा देवी, पार्वती, दिला देवी, रजनी देवी,विमला देवी, रूपा देवी, आरती देवी, कुसुम देवी, छूनकी देवी, गुड्डी देवी आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बुरांस्वा विवाहिता महिलाओं ने समाल्टा मंदिर में चढ़ाया चांदी का छत्र
Next: विरोध के चलते नहीं हट सका हरिद्वार-ऋषिकेश राष्ट्रीय राजमार्ग के चौड़ीकरण कार्य में बाधा बन रहा अतिक्रमण

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
  • सिडकुल चौराहे पर अमोनिया गैस रिसाव, फायर टीम ने टाला बड़ा हादसा
  • रानीखेत और द्वाराहाट विधानसभा में एसआईआर का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा
  • जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण, बंदी परिजन मुलाकात क्षेत्र का उद्घाटन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.