Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • विरोध के चलते नहीं हट सका हरिद्वार-ऋषिकेश राष्ट्रीय राजमार्ग के चौड़ीकरण कार्य में बाधा बन रहा अतिक्रमण
  • देहरादून

विरोध के चलते नहीं हट सका हरिद्वार-ऋषिकेश राष्ट्रीय राजमार्ग के चौड़ीकरण कार्य में बाधा बन रहा अतिक्रमण

RNS INDIA NEWS 05/07/2022
rns featured image new

ऋषिकेश। शहर के अंदर कोयलघाटी तिराहे से चंद्रभागा पुल तिराहे तक हरिद्वार-ऋषिकेश राष्ट्रीय राजमार्ग के चौड़ीकरण कार्य में बाधा बन रहे अतिक्रमण को हटाने पहुंची विभागीय टीम को विरोध के चलते वापस लौटना पड़ा। विरोध करने वालों ने टीम पर एकतरफा कार्रवाई करने का आरोप लगाया है। सोमवार दोपहर राष्ट्रीय राजमार्ग खंड डोईवाला के सहायक अभियंता शिव सिंह रावत और तहसीलदार डा. अमृता शर्मा के नेतृत्व में टीम हाईवे पर एसबीएम कॉप्लेक्स के पास पहुंची। यहां एसबीएम इंटर कॉलेज के मेन गेट को अतिक्रमण के रूप में चिह्नित करने के बाद जेसीबी से उसे ध्वस्त करने की कार्रवाई शुरू की गई। विभागीय कार्रवाई की भनक लगते ही कॉलेज के प्रधानाचार्य कुछ लोगों के साथ मौके पर पहुंचे और कार्रवाई का विरोध करने लगे। कांग्रेस नेता जयेंद्र रमोला ने अतिक्रमण की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि पिछले दो-तीन साल से हाईवे प्रशासन ने कोयलघाटी तिराहा से चंद्रभागा पुल तक दर्जनों अतिक्रमण चिह्नित किए हैं। नियमानुसार चिह्नित सभी अवैध कब्जों पर कार्रवाई होनी चाहिए, लेकिन विभाग मनमर्जी से एक-दो अतिक्रमण हटाकर खानापूर्ति कर रहा है।

गुरुवार को सख्ती से हटेगा अतिक्रमण:  राष्ट्रीय राजमार्ग खंड डोईवाला के अपर सहायक अभियंता छत्रपाल सिंह ने बताया कि कोयलघाटी तिराहे से चंद्रभागा पुल तिराहे तक हाईवे चौड़ीकरण का कार्य जल्द पूरा करना है। लिहाजा चौड़ीकरण में बाधक बन रहे अतिक्रमण को गुरुवार से सख्ती से हटाया जाएगा। भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर रहेगा। पहले चरण में कोयलघाटी तिराहे से मुखर्जी मार्ग पर निर्मल आश्रम के गेट तक और दूसरे चरण में निर्मल आश्रम गेट से चंद्रभागा पुल तिराहे तक अतिक्रमण पर कार्रवाई होगी। इसके लिए पूरी तैयारी कर ली है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नगर निगम में ग्रामीणों ने भरी हुंकार, आबादी के बीच ट्रंचिंग ग्राउंड का विरोध
Next: राफ्टिंग गाइड पर लगाया अभद्रता का आरोप

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • रानीखेत और द्वाराहाट विधानसभा में एसआईआर का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा
  • जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण, बंदी परिजन मुलाकात क्षेत्र का उद्घाटन
  • अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स दिवस पर अल्मोड़ा पुलिस की मैराथन, नशा मुक्त भारत का दिलाया संकल्प
  • कुलपति प्रो. बिष्ट ‘बहादुर रघुराज कुंवरि स्वयंप्रभा समुज्ज्वल मनीषा सम्मान’ से सम्मानित
  • अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.