Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • कोरोना में मारे गए वन दरोगा की पत्नी को दें नौकरी
  • नैनीताल

कोरोना में मारे गए वन दरोगा की पत्नी को दें नौकरी

RNS INDIA NEWS 02/07/2022
rns featured image new

हल्द्वानी। कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने वन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि कोरोना के दौरान मारे गए वन दरोगा की पत्नी अनिता देवी को मृतक आश्रित कोटे से नौकरी दी जाए। इस दौरान उन्होंने तहसीलदार को मृतक आश्रित अनिता देवी को उत्तराधिकार प्रमाणपत्र, परिवार रजिस्टर व आवश्यक प्रमाणपत्र मुहैया कराने के निर्देश दिए। कमिश्नर रावत ने शनिवार को कैंप कार्यालय में लगे जनता दरबार में लोगों की समस्याएं सुनीं। ट्रांसपोर्ट नगर निवासी अनिता देवी ने बताया कि एक वर्ष पूर्व कोविड से उनके पति की मृत्य हो गई थी। उनके पति पूर्वी तराई वन विभाग में वन दरोगा थे। उन्होंने मंडलायुक्त से मृतक आश्रित कोटे में नौकरी दिए जाने की मांग की। इस पर कमिश्नर ने वन विभाग के अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए। जनता दरबार में द्रोण पब्लिक स्कूल प्रबंधन द्वारा कक्षा 8 में पढ़ने वाले पार्थिक जायसवाल को टीसी नहीं दिए जाने का मामला उठाया। इस पर कमिश्नर ने स्कूल की प्राधानाचार्य को बुलाकर टीसी देने के निर्देश दिए। भोटिया पड़ाव निवासी प्रभजोत कौर ने उनके घर के पास बिजली के झूलते तारों का मामला उठाया। इस पर कमिश्नर ने सिटी मजिस्ट्रेट को मौके का निरीक्षण कर रिपोर्ट देने को कहा। जनता दरबार में फरियादियों ने निजी स्कूलों के रिजल्ट न देने, पारिवारिक विवाद, अवैध कब्जा, राजस्व, सड़क, विद्युत, रोजगार, पेयजल भूमि, अतिक्रमण से जुड़ी 73 शिकायतें दर्ज कराईं। इस पर कई समस्याओं का मौके पर समाधान किया गया। शेष समस्याओं पर अधिकारियों को जल्द कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर युवती से दुष्कर्म
Next: कुमाऊं रोडवेज को मिले 8 यातायात निरीक्षक

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

भिड़ंत के बाद खाई में गिरी टैक्सी और बुलेट, एक घायल

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

रामगाड़ के पास भू-धंसाव से नदी में समाया अल्मोड़ा हाईवे का एक हिस्सा

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

रामनगर, नैनीताल और हल्द्वानी के चार अपराधी छह माह के लिए जिलाबदर

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जुलाई
  • फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार
  • 2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव
  • शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव
  • हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान
  • शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.