Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • रुद्रनाथ में सुविधाओं को बढ़ाया जाएगा: डीएम
  • चमोली

रुद्रनाथ में सुविधाओं को बढ़ाया जाएगा: डीएम

RNS INDIA NEWS 01/07/2022
rns featured image new

चमोली। चतुर्थ केदार भगवान रुद्रनाथ में श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुविधा के लिये महत्वपूर्ण संसाधन कार्य होने के अवसर बनने लगे हैं। जिला अधिकारी हिमांशु खुराना ने रुद्रनाथ में प्रस्तावित सुधार एवं विकास कार्यों को लेकर गुरुवार को संबंधित अधिकारियों की बैठक ली। मौके पर कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया कि रुद्रनाथ में सुविधा विकास कार्यों को शीर्ष प्राथमिकता देते हुए इसी सीजन में पूरा करना सुनिश्चित करें। शैव सर्किट के अर्न्तगत रुद्रनाथ मंदिर परिसर एवं यात्रा मार्ग में 55.97 लाख लागत के विभिन्न विकास कार्य स्वीकृत किए गए हैं। जिसमें 20 लाख की लागत से मंदिर प्रांगण व आसपास रैलिंग निर्माण, नारद कुंड से मंदिर तक तथा मंदिर के समीप धर्मशाला में सोलर लाइट लगाने, नारद कुंड एवं सरस्वती कुंड का सौन्दर्यीकरण, सुलभ की तर्ज पर पांच फ्लेक्सी टॉयलेट का निर्माण और यात्रा मार्ग पर साइन बोर्ड लगाए जाएंगे। जबकि 35.97 लाख की लागत से नारदकुंड से रुद्रनाथ मंदिर तक पाथवे निर्माण, ब्यू प्वाइंट और सेल्फी प्वांइट और फारेस्ट चौकी के पास प्रवेश द्वार का निर्माण किया जाएगा। जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने कार्यदायी संस्थाओं को रुद्रनाथ में अगले सप्ताह से विकास कार्य शुरू करने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि रुद्रनाथ हजारों लोगों की आस्था का केन्द्र है। उन्होंने यहां पर प्रस्तावित सुविधा एवं विकास कार्यों को शीर्ष प्राथमिकता देते हुए पूरी गुणवत्ता के साथ इसी सीजन में पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में डीएफओ इन्द्र सिंह नेगी, जिला पर्यटन विकास अधिकारी सोबन सिंह राणा, ग्रामीण निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अला दिया, वन क्षेत्राधिकारी आरती मैठाणी आदि उपस्थित थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जानें प्रेशर कुकर के 3 हैक्स, खाना बनेगा जल्दी
Next: बोल्डर गिरने से एक की मौत, तीन घायल

Related Post

rns featured image new
  • चमोली

पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

कर्णप्रयाग मारपीट प्रकरण में चारों निहंगों को राहत, जिला एवं सत्र न्यायालय से मिली जमानत

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
07-_11zon
  • चमोली

हेमकुंड यात्रा से लौट रहे सिख श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में मारपीट, धारदार हथियार चले, कई घायल

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 30 जून
  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.