Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अन्य
  • रहन-सहन
  • जानें प्रेशर कुकर के 3 हैक्स, खाना बनेगा जल्दी
  • रहन-सहन

जानें प्रेशर कुकर के 3 हैक्स, खाना बनेगा जल्दी

RNS INDIA NEWS 01/07/2022
rns featured image new

प्रेशर कुकर का इस्तेमाल हमेशा ही बहुत लाभदायक होता है और अगर आपको इससे जुड़े कुछ हैक्स पता हों तब तो ये और भी अच्छा साबित हो सकता है। ये हैक्स कुकर का इस्तेमाल करते समय आपका समय बचाने में बहुत मदद कर सकते हैं।

सब्जी और दाल एक साथ पकाने का हैक
अगर आपको बहुत ही ज्यादा जल्दी है और आप चाहती हैं कि बस आपका खाना 30-40 मिनट में बन जाए तब तो आप इस ट्रिक को अपना सकती हैं। करना बस ये है कि आपको कुकर के डिब्बों का इस्तेमाल करना है। जिस तरह से इडली मेकर के लिए इडली के सांचे आते हैं वैसे ही आप कुकर के अंदर रखकर खाना पकाने वाले डिब्बे ले सकती हैं। ये खाना पकाने में बहुत ही आसानी देते हैं। ये दो या तीन खंड में होते हैं और इनमें आप अलग-अलग चीज़ें पका सकते हैं। तरीका ये है कि आप नीचे के डिब्बे में दाल रखें और ऊपर के डिब्बे में कच्ची सब्जी रखकर उबाल लें। इसके बाद आपको सब्जी और दाल में बस तडक़ा लगाना रह जाएगा और कुकिंग टाइम बचेगा वो अलग। ये तरीका आपका खाना बहुत जल्दी तैयार करवा देगा।

ढक्कन गंदा ना हो इसके लिए करें ये उपाय
ऐसी कोई भी चीज़ जिसमें झाग उठता है जैसे दाल, चावल, छोले आदि के कारण कुकर का ढक्कन बहुत ज्यादा गंदा हो जाता है। ऐसे समय में आप कुकर के अंदर ही फोम बनने से रोक सकते हैं जिससे ज्यादा परेशानी ना हो। इसका बहुत ही आसान हैक ये है कि आप आधा चम्मच तेल या घी उस फोमिंग इंग्रीडिएंट के अंदर डाल दें। यहां आपको ध्यान रखना है कि कुकर को आधे से ज्यादा नहीं भरना। चाहे आप कुछ भी पका रहे हों उसे आधा ही भरना है।

झटपट कुकर का ढक्कन खोलने के लिए
कई बार ऐसा हो जाता है कि कुकर का ढक्कन हुत ज्यादा जाम हो जाता है और उसे खोलना बहुत मुश्किल होता है। वैसे तो यही श्रेयस्कर है कि आप प्रेशर कुकर का प्रेशर अपने आप ही कम होने दें। जब तक बहुत जरूरी ना हो तब तक कुकर का प्रेशर कम करने की कोशिश ना करें।  झटपट सबसे बेहतर तरीका ये होता है कि आप चाकू या चम्मच से प्रेशर निकालें, लेकिन कई बार ये भी काम नहीं करता। अगर कुकर में पानी कम हो तो ये तरीका भी काम नहीं करेगा और कुकर के अंदर वैक्यूम बन जाएगा। ऐसे मामले में कुकर को पानी के नीचे रख देना चाहिए। ये आपके लिए ज्यादा सुविधाजनक और सुरक्षित तरीका होगा। कुकर ऐसे में जब ठंडा हो जाए तब ही उसे खोलने की कोशिश करें।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कॉलेज से ऑफिस तक हमेशा स्टाइल है फ्लोरल प्रिंट
Next: रुद्रनाथ में सुविधाओं को बढ़ाया जाएगा: डीएम

Related Post

default featured image
  • रहन-सहन
  • राष्ट्रीय

लोकसभा चुनाव में वोट नहीं डालना पड़ेगा महंगा, बैंक अकाउंट से कटेंगे 350 रुपये; क्या है सच?

RNS INDIA NEWS 15/09/2023 0
ear problem
  • रहन-सहन

कानों में सुनाई देती है अजीब आवाजें तो राहत पाने के लिए आजमाएं ये तरीके

RNS INDIA NEWS 22/01/2023 0
20phot05
  • रहन-सहन

कोर मसल्स को मजबूती देने में मदद कर सकती हैं ये 5 एक्सरसाइज

RNS INDIA NEWS 21/01/2023 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 30 जून
  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.