Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • उत्तराखंड को 2025 तक श्रेष्ठ राज्य बनाएंगे: धामी
  • हरिद्वार

उत्तराखंड को 2025 तक श्रेष्ठ राज्य बनाएंगे: धामी

RNS INDIA NEWS 26/06/2022
rns featured image new

रुड़की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि 2025 तक उत्तराखंड को श्रेष्ठ राज्य बनाया जाएगा। जनता ने भाजपा को प्रचंड बहुमत दिया है। जनता के सपनों को सरकार करने के लिए सरकार काम कर रही है।
नेहरू स्टेडियम रुड़की में सीएम पुष्कर सिंह धामी और नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद डॉ. कल्पना सैनी का स्वागत समारोह आयोजित किया गया। दूसरी बार सीएम पद संभालने के बाद धामी पहली बार रुड़की आए थे। मुख्यमंत्री धामी बोले, उत्तराखंड में चार बार के सरकारों की अदला-बदली हुई। इस बार जनता ने इतिहास रचा और भजपा को 47 सीटों के साथ फिर से प्रचंड बहुमत दिया। जनता के जो सपने और अपेक्षाएं हैं उन्हें पूरा करने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। 2025 तक उत्तराखंड को देश के सर्वश्रेष्ठ राज्यों में से एक बनाया जाएगा। सरकार पारदर्शिता के साथ काम कर रही है। जनता ने उन्हें प्रदेश का मुख्य सेवक बनाया है। वह जनता की अपेक्षाओं के अनुसार कार्य करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शोषित, वंचित, गरीब, समाज के सबसे अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति के लिए काम हो रहा है। उन्होंने कहा कि एनडीए ने द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाकर यह साबित कर दिया है कि इस देश में कोई भी आम व्यक्ति देश के सर्वोच्च पद पर पहुंच सकता है। कुछ लोग और दल केवल विरोध के लिए विरोध की राजनीति करते हैं। डॉ. कल्पना सैनी के अनुभव का लाभ पूरे प्रदेश को मिलेगा। लोकसभा सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि चंपावत में सीएम धामी ने 94 फीसदी मत हासिल कर रिकार्ड जीत दर्ज की है। उत्तराखंड को मॉडल राज्य बनाने के लिए सब साथ हैं। प्रधानमंत्री ने भी कहा है कि अगला एक दशक उत्तराखंड का होगा।
प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि डॉ. कल्पना सैनी ने समाज के लिए काम करते हुए पार्टी को भी मजबूत किया। उन्होंने कहा कि सरकार तेजी के साथ विकास कार्य कर रही है। जिले के प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि डॉ. कल्पना सैनी को राज्यसभा सांसद बनना मील का पत्थर साबित होगा। नवनिर्वाचित सांसद डॉ. कल्पना सैनी ने सभी का आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री आदेश सैनी ने किया।

 

मंच पर बैठने को लेकर रही अव्यवस्था
 सम्मान समारोह को लेकर भाजपा में चल रही खींचतान और गर्मी का असर कार्यक्रम पर नजर आया। अपेक्षाकृत भीड़ नहीं जुटी। मंच पर भी बैठने को लेकर अव्यवस्था रही।
नेहरू स्टेडियम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद डॉ. कल्पना सैनी के स्वागत में कार्यक्रम आयोजन किया गया था। डॉ. सैनी कार्यक्रम की आयोजक थीं। उनके निमंत्रण पर सीएम से लेकर पार्टी के प्रदेश से लेकर जिले के तमाम बड़े चेहरे कार्यक्रम में पहुंचे। कार्यक्रम को लेकर कई दिनों से भाजपा में अंदरूनी खींचतान मची हुई थी। कांग्रेस के कुछ चेहरों के भाजपा में शामिल होने की खबरों को लेकर विधायक प्रदीप बत्रा खेमा सहज नहीं था। शहर में लगे होर्डिंग-बैनर भी पार्टी के अंदर सब कुछ ठीक नहीं होने की चर्चाओं को हवा देते रहे। रविवार को कार्यक्रम हुआ तो उसमें अपेक्षाकृत भीड़ नहीं दिखी। आयोजन से जुड़े कुछ नेताओं का दावा था कि तीन से साढ़े तीन हजार तक लोग आएंगे। गुटबाजी के साथ गर्मी को भी भीड़ कम होने का कारण चर्चाओं में है। मंच पर भी व्यवस्था कई बार नहीं संभल पायी। सीएम के आने से पहले कई बार उन लोगों के नाम लिए गए जिनको मंच पर बैठना था। लेकिन कई अन्य भी वहां रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पत्रकारों ने किया मुख्यमंत्री का स्वागत
Next: मां-बेटी से दुष्कर्म के नामजद आरोपी पर इनाम घोषित करने की तैयारी

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

पतंजलि विश्वविद्यालय में ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ का शुभारंभ

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टोल के पास रास्ता बंद करने पर भड़के विधायक फुरकान

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 18 जून
  • परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान
  • नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया
  • वन भूमि हस्तांतरण की मंजूरी मिलने के एक वर्ष बाद भी नहीं हुआ निर्माण
  • केतन लाल हत्याकांड में दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई : यूकेडी
  • ऊखीमठ में हुआ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.