Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • मामूली कहासुनी में पिता ने सो रहे बेटे पर कुल्हाड़ी से किया हमला
  • नैनीताल

मामूली कहासुनी में पिता ने सो रहे बेटे पर कुल्हाड़ी से किया हमला

RNS INDIA NEWS 25/06/2022
rns featured image new

हल्द्वानी। चकलुवा के विदरामपुर में मामूली कहासुनी पर बाप ने सो रहे बेटे पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे सीएचसी कालाढूंगी ले गए जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष राजवीर सिंह नेगी ने बताया चकलुवा के विदरामपुर निवासी नरेंद्र प्रसाद की अपने बेटे अनिल प्रसाद से मामूली कहासुनी हो गई थी। इस पर शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे नशे की हालत में नरेंद्र ने घर में सो रहे बेटे अनिल पर कुल्हाड़ी से कई वार कर दिए। इससे बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे परिजन सीएचसी कालाढूंगी ले गए जहां उसकी हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। सूचना पर एसआई कमित जोशी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने आरोपी नरेंद्र प्रसाद को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया जांच में यह तथ्य सामने आए हैं कि आए दिन दोनों बाप-बेटों में अकसर झगड़ा होता रहता था। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में एसआई कमित जोशी, हरजीत सिंह, कांस्टेबल प्रकाश आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सीमांत नीड़ निवासी किशोर की नदी में डूबने से मौत
Next: कोरोना केसों ने पकड़ी रफ्तार, 54 पॉजिटिव मिले; संक्रमण दर में भी इजाफा

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में उत्तराखंड का दबदबा

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

थाना प्रभारी फील्ड में रहकर यातायात संभालें: एसएसपी

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

संदिग्ध हालात में युवक की मौत, पुलिस को सूचना दिए बिना किया अंतिम संस्कार

RNS INDIA NEWS 28/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता
  • तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला
  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • अहिल्याबाई ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल कायम की: हरीश रावत
  • पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस
  • नरेंद्रनगर पालिका अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित, कांग्रेस ने जताई आपत्ति
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.