Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • ‘बैन’ के बीच भारत ने रूस से खरीदा 50 गुना ज्यादा तेल, सस्ती दरों पर मिले ऑफर का असर
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अर्थ जगत
  • राष्ट्रीय

‘बैन’ के बीच भारत ने रूस से खरीदा 50 गुना ज्यादा तेल, सस्ती दरों पर मिले ऑफर का असर

RNS INDIA NEWS 25/06/2022
rns featured image new

नई दिल्ली।  भारत ने रूस से इस बार 50 गुना अधिक कच्चा तेल आयात किया इसी के साथ कच्चे तेल की सप्लाई में रूस की हिस्सेदारी 10 फीसदी हो चुकी है। बीते गुरुवार को एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी उपलब्ध करवाई। 50 गुना अधिक कच्चा तेल आयात करने का ये आंकड़ा इस साल अप्रैल से अब तक का रहा है। जानकारी हो कि भारत अपनी तेल की जरूरतों का 85 प्रतिशत हिस्सा दूसरे देशों से आयात करता है।
देश में सबसे ज्यादा मात्रा में तेल ईराक और उसके बाद सऊदी अरब से आयात किया जाता रहा है। जबकि इस साल पहली तिमाही और बीते साल 2021 की पहली तिमाही में भारत रूस से 1 फीसदी से भी कम तेल आयात कर रहा था। रूस से कच्चा तेल आयात करने में इस साल अप्रैल से ही तेजी देखी गई जब देश में तेल की कुल जरूरत का 5 फीसदी हिस्सा रूस से आयात किया गया। इसी के साथ बीते महीने रूस भारत को तेल सप्लाई करने में ईराक के बाद दूसरा सबसे बड़ा देश बन गया था।
रूस- यूक्रेन महायुद्ध के बाद से ही कच्चे तेल पर रूस के दिए ऑफर्स का भारत ने लाभ उठाना शुरू कर दिया था। इसी कड़ी में मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रूस अब भारत को कच्चा तेल सप्लाई करने वाले टॉप 10 देशों में आ चुका है। देश में आयात किए गए कुल रूसी तेल का 40 फीसदी हिस्सा दो प्राइवेट कंपनियों रिलायंस इंडस्ट्री और नायरा एनर्जी ने खरीदा। बता दें भारत कच्चे तेल का आयात करने वाला दुनिया के तीसरे सबसे बड़ा देश है।
रूस ने कच्चे तेल पर आकर्षक ऑफर्स उपलब्ध करवाए यही वजह रही कि रूस से तेल ज्यादा मात्रा में आने लगा। बीते तीन हफ्तों में तेल की सप्लाई पिछले साल के मुकाबले 31 गुना बढ़ गई है। इसी के साथ रूस से कच्चे तेल की खरीद अब 2।2 अरब डॉलर तक पहुंच चुकी है। आंकड़े बताते हैं कि बीते महीने मई में भारतीय रिफाइनर कंपनियों ने 2.5 करोड़ बैरल रूसी तेल खरीदा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रोज सुबह उठते ही खाए हरा सेब, जानिए क्या है इसके फायदे
Next: वर्ल्ड एक्वेटिक्स चैम्पियनशिप में तैरते समय बेहोश हुईं अनिता अल्वारेज, कोच ने बचाई जान

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
  • पेयजल संकट को लेकर ग्रामीण पहुंचे डीएम के दरबार, 10 दिन में समाधान का आश्वासन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.