Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • अग्निपथ के विरोध में किसानों का प्रदर्शन
  • ऊधम सिंह नगर

अग्निपथ के विरोध में किसानों का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 24/06/2022
rns featured image new

रुद्रपुर। अग्निपथ योजना के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा से जुड़े किसानों ने तहसील गेट पर शांतिपूर्वक तरीके से अपना विरोध प्रदर्शन किया। इन किसानों ने तहसीलदार के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर इस योजना को देश विरोधी, किसान विरोधी तथा युवा विरोधी बताते हुए इसको खारिज करने की मांग की। शुक्रवार को संयुक्त किसान मोर्चा के प्रवक्ता जगतार सिंह बाजवा की अगुवाई में दर्जनों किसान एकजुट होकर तहसील कार्यालय पर पहंुचे यहां पर इन लोगों ने केंद्र सरकार की योजना अग्निपथ को देश विरोधी करार देते हुए इसका विरोध किया। इसके बाद इन लोगों ने शांतिपूर्वक तरीके से राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार यूसुफ अली को सौंपा। किसान नेता जगतार बाजवा ने कहा कि जब तक केंद्र सरकार अग्निपथ योजना को वापस नहीं लेती तब तक विरोध प्रदर्शन जारी रहेंगे और संयुक्त किसान मोर्चा पूरी तरह से देश के युवाओं के साथ खड़ा है। कहा कि आर्मी में जाने वाले जवान किसानों के ही बेटे बेटियां हैं इसलिए इस युवा विरोधी, देश विरोधी, सेना विरोधी योजना का विरोध करना किसान मोर्चा की नैतिक जिम्मेदारी है। वहीं भारतीय किसान यूनियन एकता उग्राहां से जुड़े जनकवि बल्ली सिंह चीमा ने भी एक अलग कार्यक्रम कर इस योजना के विरोध में राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। मौके पर आप नेता सुनीता टम्टा बाजवा, माया देवी, तस्लीम जहां, दर्शन लाल गोयल, राजेंद्र सिंह बेदी, जसविंदर सिंह जस्सी, कौशलेन्द्र प्रताप सिंह, इंद्रजीत सिंह बंटी, दीन दयाल सिंह, हरदयाल सिंह खैरा, बिट्टू, अमरजीत सिंह, दारा दिलेर सिंह, अरुण शर्मा, आरिफ हुसैन, सुखदेव सिंह, इमरोज, योगेश सैनी, राजकिशोर सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: लापता किशोरी बरामद, आरोपी गिरफ्तार
Next: मेयर ने किया नालियों की तलीझाड़ सफाई का निरीक्षण

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सिडकुल चौराहे पर अमोनिया गैस रिसाव, फायर टीम ने टाला बड़ा हादसा

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.