Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • भतरौजखान पुलिस ने गाँजे की तस्करी करने वाले तीन व्यक्तियों को किया गिरफ्तार, कब्जे से एक लाख तिहत्तर हजार रूपये का गाॅजा बरामद
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

भतरौजखान पुलिस ने गाँजे की तस्करी करने वाले तीन व्यक्तियों को किया गिरफ्तार, कब्जे से एक लाख तिहत्तर हजार रूपये का गाॅजा बरामद

RNS INDIA NEWS 19/07/2020
IMG-20200719-WA0006.jpg

ऑपरेशन नया सवेरा पी0एन0मीणा की मुहीम से एनडीपीएस के तस्करों पर लगातार हो रही कार्यवाही

अल्मोड़ा। प्रहलाद नारायण मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा नव-युवाओं में नशाखोरी को रोकने हेतु चलाये जा रहे ऑपरेशन नया सवेरा कार्यक्रम के अन्तर्गत थाना भतरौजखान पुलिस ने क्रेटा में तीन व्यक्तियों के कब्जे से 43.190 किलोग्राम गाॅजा बरामद किया है। दिनाॅक- 18-19/07/2020 को थाना भतरौजखान की एन्टी ड्रग टास्क फोर्स के उ0नि0 देवेन्द्र सिंह सामन्त चौकी प्रभारी भिकियासैण, का0 विनोद नाथ, का0 शमीम अहमद, का0 महेन्द्र कुमार चौकी भिकियासैण द्वारा जैनल की ओर से रहे वाहन को चैक किये जाने पर वाहन संख्या यूके-18जी-5368 में सवार नितिन कुमार पुत्र प्रकाश सिंह निवासी- डाकिया, गुलाबो काशीपुर उ0सि0नगर, शुभम शर्मा पुत्र राजीव शर्मा निवासी- महेशपुरा, आर्यनगर काशीपुर, विमल चौहान पुत्र विनय कुमार निवासी- डाकिया गुलाबो काशीपुर के कब्जे से अवैध गाॅजा बरामद किया गया। थानाध्यक्ष भतरौजखान अनीष अहमद ने बताया कि चैकिंग के दौरान पुलिस को देख तीनों अचानक भागने लगे जिन्हें पुलिस टीम ने पकड़ लिया। उक्त तीनों अभियुक्तों से क्रमशः 12.450 किलोग्राम, 17.475 किलोग्राम तथा 13.265 किलोग्राम कुल- 43.190 किलोग्राम (कीमत- एक लाख तिहत्तर हजार रूपये लगभग) बरामद किया गया है। तीनों गाँजे की तस्करी कर सराईखेत से काशीपुर बेचने ले जा रहे थे, जिन्हें गिरफ्तार करते हुए थाना भतरौजखान में मु0अ0सं0- 18/2020 धारा- 20/22/60 एनडीपीएस अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की जानकारी प्राप्त कर नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी। तस्करी में प्रयुक्त वाहन को सीज किया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दुर्गापुर में कोविड सुरक्षा प्रणाली का हुआ अनावरण
Next: पांच अगस्त को होगा राम मंदिर के लिए भूमि पूजन

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

धूमधाम से मनाया ज्ञानोदय उमावि डुंगरा का स्थापना दिवस

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

यूकेडी ने आगामी चुनाव की तैयारियों पर किया मंथन, मूल निवास और जल-जंगल के मुद्दों पर जोर

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.