Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • युग पुरुष को जन्मदिन पर हार्दिक बधाई: बंशीधर भगत
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

युग पुरुष को जन्मदिन पर हार्दिक बधाई: बंशीधर भगत

RNS INDIA NEWS 17/09/2020
Banshidhar bhagat

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उन्हें बधाई देते हुए कहा कि वे युगपुरुष हैं और स्वर्णिम इतिहास का निर्माण कर रहे हैं। उनका देव भूमि उत्तराखंड के साथ विशेष अनुराग है जिससे हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस करते हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशी धर भगत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिन पर उन्हें बधाई शुभ कामनाएँ देते हुए कहा कि श्री मोदी स्वर्णिम इतिहास की रचना कर रहे हैं और आज भारत नए युग में प्रवेश करने के साथ विश्व में भी शिखर पर है ।उन्होंने सेवा को राजनीति से जोड़ा , इसीलिए हम उनके जन्म दिन को सेवा सप्ताह के रूप में मना रहे हैं। उनका यह जन्म दिन 70 वाँ होने के कारण सेवा सप्ताह को 70 के अंक से भी जोड़ा गया है। श्री भगत ने प्रधानमंत्री को उत्तराखण्ड का सच्चा हितैषी बताते हुए कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड का चहुँमुखी विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय भाजपा का नारा था, उत्तराखण्ड को अटल जी ने बनाया है, मोदी जी संवारेंगे। आज यह बात सौ फीसदी सच हो रही है। राज्य सरकार को केंद्र सरकार का हर कदम पर सहयोग मिल रहा है। डबल इंजन सरकार में उत्तराखण्ड विकास के नए आयाम छू रहा है। प्रदेश में इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में आज क्रांतिकारी परिवर्तन हुआ है बंशीधर भगत ने कहा कि 12 हजार करोड़ रुपए की ऑल वेदर रोड से अब चारधामों तक का सफर आसान और आरामयादक बन रहा है। विश्वप्रसिद्ध चार धामों तक रेल के जरिए पहुंचने का सपना भी आने वाले सालों में अवश्य पूरा होगा। माननीय प्रधानमंत्री जी के दिशानिर्देशों में ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन पर तेजी से कार्य हो रहा है, योगनगरी ऋषिकेश का भव्य रेलवे स्टेशन आज हमारे सामने है। टनकपुर-बागेश्वर-कर्णप्रयाग रेल लाइन, रुडक़ी-देवबंद रेल लाइन पर भी सर्वे का कार्य तेजी से चल रहा है। आज उत्तराखंड का देहरादून एयरपोर्ट देश के व्यस्ततम एयरपोर्ट में शुमार होने जा रहा है। प्रदेश में पिथौरागढ़ जैसे सीमांत क्षेत्रों तक एयर कनेक्टिविटी पहुंची है। देश के विभिन्न शहरों से उत्तराखंड के लिए सीधी हवाई सेवाएं शुरू हुई हैं। श्री भगत ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने सदैव समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति का ख्याल रखा है। कोरोना काल मे भी किसानों, बुजुर्गों, महिलाओं, दिव्यांगों, मजदूरों का भरपूर ख्याल रखा है। यही वजह है कि आज समाज का हर वर्ग पीएम मोदी पर अपना स्नेह लुटाता है। प्रधानमंत्री जी ने किसानों के कल्याण के लिए पीएम किसान योजना लागू की, इसका बहुत बड़ा फायदा उत्तराखण्ड के किसानों को भो मिल रहा है। श्रमिकों के उत्थान के लिए भी आत्मनिर्भर भारत पैकेज के तहत अनेक प्रयास किए गए हैं। महिलाओं को धुंआ मुक्त जीवन देने के लिए उज्ज्वला योजना से प्रदेश की लाखों महिलाएं लाभान्वित हुई हैं । इसके अलावा सौभाग्य योजना से देश के करोड़ों परिवारों के साथ उत्तराखंड के लाखों परिवारों के घर बिजली पहुँचने से उन्हें अंधेरे से मुक्ति मिली है। श्री भगत ने कहा कि उत्तराखण्ड से मोदी जी को विशेष लगाव का ही परिणाम है कि केदारधाम के कायाकल्प, ऑल वेदर रॉड, चारधाम रेललाइन, आदि कई ऐसे उदहारण हैं जिससे यह बात साबित होती है। इसलिए इस देवभूमि के कण कण से जन जन का स्नेह पीएम मोदी के लिए उमड़ पड़ता है। श्री भगत ने कामना की कि माँ नंदा और बाबा केदार अपना आशीर्वाद सदैव प्रधानमंत्री मोदी पर बनाये रखें, उन्हें सदा स्वस्थ और दीर्घायु रखें, ताकि उनके नेतृत्व में देश लगातार नई बुलंदियों को छूता रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: फिलहाल कोचिंग संस्थान नहीं खुल पाएंगे, मुख्य सचिव ने कहा केंद्र सरकार से करेंगे अनुरोध
Next: लोग नहीं माने तो उठाने होंगे सख्त कदम: राज्यपाल

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

सड़क हादसे में युवक की मौत पर दोस्त पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

मसूरी में महिला की मौत में आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

टीईटी की अनिवार्यता पर भड़के शिक्षकों ने बीईओ दफ्तर पर किया प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 10/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जुलाई
  • सड़क हादसे में युवक की मौत पर दोस्त पर मुकदमा
  • प्रवेश द्वार पर लिखे नाम पर विवाद, दोनों पक्षों ने पुलिस में दी तहरीर
  • अस्पताल की दीवार गिरी, मलबे में दबने से चिकित्सक की मौत
  • दो स्कूलों में तोड़फोड़, स्मार्ट टीवी समेत सरकारी संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, पुलिस जांच में जुटी
  • कांवड़ यात्रा की तैयारियां तेज, 25 जुलाई तक सभी व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.