Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • ईंट भट्टे में साझेदारी के बहाने ठगी
  • हरिद्वार

ईंट भट्टे में साझेदारी के बहाने ठगी

RNS INDIA NEWS 21/06/2022
default featured image

रुड़की।  गबन और धोखाधड़ी के आरोप में पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि ईंट भट्टा स्वामी बनाए जाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी की और तमंचे के बल पर फर्जी दस्तावेजों पर उसके हस्ताक्षर कराए गए।
नगर के मोहल्ला खेड़ा निवासी तसलीम अहमद पुत्र यामीन ने पुलिस को तहरीर देकर बताया करीब दो वर्ष पूर्व कुछ लोग उसके संपर्क में आए। उन्होंने उसे ईंट भट्ठे में पार्टनर बनाने की बात कही। इस पर वो राजी हो गया। उसने लाखों रुपये उनके साथ निवेश कर दिए। लेकिन आरोपियों ने और अधिक साथियों को अपने साथ मिला लिया। इसी के साथ उसके साथ धोखाधड़ी का खेल शुरू हो गया। उसके द्वारा जब भी आरोपियों से हिसाब किताब की बात की जाती तो आरोपी उसे टाल देते थे। आरोपियों ने उसके साथ लगातार धोखाधड़ी की तथा उसके रुपये का गबन कर लिया। जब आरोपियों से उसने हिसाब किताब मांगा तो आरोपियों ने उसे एक कमरे में बैठा कर तमंचे के बल पर उससे कुछ दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कराए। साथ ही दो ब्लैंक चेक पर भी उसके हस्ताक्षर करा दिए गए। लगातार आरोपियों से अपने रुपये वापस किए जाने की मांग करता रहा तो आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देते रहे। इसके बाद उसने कई अन्य लोगों से भी संपर्क कर अपने रुपये वापस दिलाने की बात कही, लेकिन आरोपी नहीं माने। जिसके बाद उसने पुलिस को तहरीर दी तहरीर के आधार पर पुलिस ने नामजद आरोपियों शेर खां, शहजाद निवासी ग्राम टांडा भंनेड़ा, मसरूर निवासी ग्राम कासमपुर बढ़ेडी, महताब निवासी मोहल्ला बंदर टोल मंगलौर शाहरुख निवासी अज्ञात के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही चुकी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: तीन किलो गांजा के साथ दो इंजीनियरिंग के छात्र गिरफ्तार
Next: लगभग 6 घंटों तक केबल कार बीच हवा में फंसी, सभी 11 यात्रियों को बचाया गया

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

पतंजलि विश्वविद्यालय में ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ का शुभारंभ

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टोल के पास रास्ता बंद करने पर भड़के विधायक फुरकान

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 19 जून
  • चिल्हाड़ गांव में बलाणी माता की बागड़ी पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब
  • महासू मंदिर में बेटियों ने भेंट की चांदी की देव छड़ी
  • दो दशक पुरानी सड़क बनी आफत, मांदरा गांव में घुसा बारिश का पानी
  • जागेश्वर धाम पहुंचे राज्यपाल, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा-अर्चना
  • अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर बीडीसी बैठक में हंगामा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.