Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • भाजपा की जिला कार्यसमिति में संगठन की मजबूती पर हुई चर्चा
  • रुद्रप्रयाग

भाजपा की जिला कार्यसमिति में संगठन की मजबूती पर हुई चर्चा

RNS INDIA NEWS 19/06/2022
rns featured image new

रुद्रप्रयाग। भाजपा प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट ने कहा है कि राज्य में प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के नेतृत्व में संगठन द्वारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पार्टी का जो दृष्टि पत्र सौंपा गया था। उस पर सरकार ने तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी है। रूद्रप्रयाग में आयोजित भाजपा जिला कार्य समिति की बैठक में उन्होंने सशक्त किसान, समृद्ध भारत के लिए पीएम किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, पीएम किसान क्रेडिट कार्ड, उज्जवला योजना, अटल आयुष्मान योजना सहित अनेकों महत्वाकांक्षी योजनाओं की व्यापक जानकारी दी। प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट ने जिला कार्यसमिति की बैठक में स्थानीय पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं से संगठन के कार्यों को लेकर पूरी जानकारी लेकर उन्हें पार्टी के आगे के कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। महामंत्री ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पंडित दीनदयाल उपाध्याय को जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके कार्यो से कार्यकर्ताओं को अवगत कराया। भाजपा की जिला कार्यसमिति की बैठक तीन सत्रों में संगठन की मजबूती, अनुशासन और राजनैतिक स्थिति पर चर्चा की गई। पार्टी कार्यालय गुलाबराय में आयोजित जिला कार्यसमिति बैठक में जिलाध्यक्ष दिनेश उनियाल, रुद्रप्रयाग विधायक भरत चौधरी के साथ ही केदारनाथ विधायक शैलारानी रावत ने फूल मालाओं से सुरेश भट्ट का स्वागत किया। इस मौके पर जिला मंत्री जयप्रकाश सेमवाल द्वारा राजनीतिक प्रस्ताव रखा गया। जिसका अनुमोदन जिला उपाध्यक्ष दरम्यान जख्वाल, मंडल अध्यक्ष गुप्तकाशी विनोद देवशाली द्वारा किया गया। बैठक में प्रदेश सह मीडिया प्रभारी कमलेश उनियाल, पूर्व विधायक आशा नौटियाल, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय कप्रवान, वाचस्पति सेमवाल, केदारनाथ नपं अध्यक्ष देव प्रकाश सेमवाल, नपं ऊखीमठ के अध्यक्ष विजय सिंह राणा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य महावीर पंवार, जिला पंचायत सदस्य भारत भूषण भट्ट, मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह रावत सहित सभी मंडल अध्यक्ष एवं सभी पदाधिकारी मौजूद थे। बैठक का संचालन जिला महामंत्री विक्रम कंडारी एवं अनूप सेमवाल ने संयुक्त रूप से किया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: घने अंधेरे में खाई में गिरे यात्री के बचाव को चलाया अभियान
Next: युकां और एनएसयूवाई ने की अग्निपथ योजना को वापस लेने की मांग

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

अतिवृष्टि से गदेरा उफनाया, पांच पुलिया बहीं, मार्ग और कृषि भूमि को नुकसान

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ठेके के विवाद में पुलिसकर्मी के निलंबन की मांग

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.