Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पिथौरागढ़
  • 5 माह से नासिक के होटल में जबरन ‘कैद’ उत्तराखंड के 4 युवाओं को मुक्त कराया
  • पिथौरागढ़

5 माह से नासिक के होटल में जबरन ‘कैद’ उत्तराखंड के 4 युवाओं को मुक्त कराया

RNS INDIA NEWS 16/09/2020
rns featured image new

मुनस्यारी। महाराष्ट्र के राज्यपाल और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी की पहल से नासिक में पांच माह से एक होटल में जबरन ‘कैद’ मुनस्यारी के चार युवाओं को मुक्त करा लिया गया। होटल मालिक इन युवाओं से बगैर वेतन के जबरन काम कराने के साथ ही पीटता भी था।
इन्हें बाहर निकलने और घर पर बात करने की भी इजाजत नहीं थी। मुंबई के प्रवासियों ने मामले को कोश्यारी तक पहुंचाया, जिसके बाद नासिक प्रशासन में हरकत में आया और पीडि़त युवाओं को होटल से बंधन मुक्त कराकर घर भेजा गया। मुनस्यारी से रोजगार की तलाश में नासिक पहुंचे चार युवकों की कहानी दर्द भरी है। कमजोर आर्थिक हालात के चलते नासिक के एक होटल में नौकरी कर रहे मुनस्यारी के चार युवकों रोहित बृजवाल , गौरव चिराल, प्रकाश कुंवर और दीपू तोमक्याल को एक होटल मालिक ने बंधुवा मजदूर बना लिया। लॉकडाउन के चलते चारों घर वापस लौटना चाहते थे, लेकिन होटल मालिक के सामने उनकी एक नहीं चली। उन्हें होटल से बाहर निकलने की इजाजत तक नहीं थी। उनके साथ हर रोज मारपीट भी की जाती थी। इस बीच मौका पाकर इनमें से एक युवक ने अपने परिजनों को आपबीती सुनाई तो परिवार को घटना का पता चल सका।
मुंबई के प्रवासी प्रयाग रावत ने पीडि़त गौरव की मां को महाराष्ट्र के राज्यपाल को पत्र लिखने की सलाह दी और स्वयं भी उन्हें पत्र भेजा। राज्यपाल कोश्यारी ने मामले की गंभीरता को समझते हुए नासिक जिला प्रशासन को शीघ्र मामले का संज्ञान लेने के निर्देश दिए। इस पर प्रवासियों ने जिला प्रशासन के साथ मिलकर चारों युवकों को होटल मालिक के चंगुल से आजाद किया। चारों युवकों ने बताया कि होटल मालिक उनसे बगैर वेतन के काम करा रहा था। वेतन मांगने पर वह उनके साथ मारपीट करता था। मामले का खुलासा होने के बाद जब पुलिस और प्रवासी होटल मालिक से मिलने पहुंचे तो उसने चारों युवकों का वेतन देने से साफ मना कर दिया। पुलिस व प्रशासन ने मामले पर गंभीर रुख दिखाते हुए चारों युवकों का वेतन दिलाया। चारों युवकों व उनके परिजनों ने सभी प्रवासियों, राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी व आयकर आयुक्त नरेंद्र सिंह जंगपांगी का आभार जताया है।
मुनस्यारी पहुंच चारों युवक हुए क्वारंटाइन
मदकोट निवासी दिनेश भंडारी ने मुंबई के प्रवासी प्रयाग रावत को चारों युवकों की आपबीती सुनाकर मदद मांगी। जिसके बाद रावत ने मुंबई के आयकर आयुक्त नरेंद्र जंगपांगी और अन्य प्रवासियों से मदद मांगी और पुलिस के साथ मिलकर चारों युवकों को होटल मालिक की कैद से आजाद कराया। इस मामले में प्रवासी उद्योगपति धनश्याम भट्ट ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। चारों युवक सुरक्षित मुनस्यारी पहुंच गए हैं, जिन्हें गेस्ट हाउस में क्वारंटाइन किया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सीमांत जनपद में रिकॉर्ड 95 नए कोरोना मामले आए
Next: धारचूला में बिहारी मजदूरों को 14 दिन के क्वारंटाइन पर भेजा

Related Post

ssju logo
  • देहरादून
  • पिथौरागढ़
  • बागेश्वर

एसएसजे विश्वविद्यालय के तीन परिसरों में 244 नए पद सृजित

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

नशामुक्ति केंद्र की स्थापना प्रक्रिया को जल्द करें पूरा

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जुलाई
  • सड़क हादसे में युवक की मौत पर दोस्त पर मुकदमा
  • प्रवेश द्वार पर लिखे नाम पर विवाद, दोनों पक्षों ने पुलिस में दी तहरीर
  • अस्पताल की दीवार गिरी, मलबे में दबने से चिकित्सक की मौत
  • दो स्कूलों में तोड़फोड़, स्मार्ट टीवी समेत सरकारी संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, पुलिस जांच में जुटी
  • कांवड़ यात्रा की तैयारियां तेज, 25 जुलाई तक सभी व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.