Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • सीबीएसई में बोर्ड छात्रों का रजिस्ट्रेशन शुरू, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के बिना परीक्षा नहीं दे सकेंगे
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

सीबीएसई में बोर्ड छात्रों का रजिस्ट्रेशन शुरू, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के बिना परीक्षा नहीं दे सकेंगे

RNS INDIA NEWS 16/06/2022
default featured image

देहरादून। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीबीएसई) ने सत्र 2022-23 की बोर्ड परीक्षाओं के लिए आज (16 जून) से छात्र-छात्राओं का पंजीकरण शुरू कर दिया है।  बोर्ड ने सभी स्कूलों को सर्कुलर जारी कर 10वीं और 12वीं के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन का काम समय पर पूरा कर लेने को कहा है।
बोर्ड ने ये भी स्पष्ट किया है कि बोर्ड परीक्षाओं में केवल उन्हीं छात्रों को बैठने की अनुमति दी जाएगी, जिनका पंजीकरण उनके स्कूल द्वारा ऑनलाइन माध्यम से कराया जाएगा।  सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक डॉ. संयम भारद्वाज की ओर से बोर्ड से मान्यता प्राप्त सभी प्राइवेट स्कूलों को सर्कुलर जारी किया गया है।

जिसमें कहा है कि हर साल बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी को दसवीं और बारहवीं कक्षा के छात्रों की सूची (एलओसी) जमा करना सबसे महत्वपूर्ण गतिविधि है। इस बार छात्रों का डेटा जमा करने की गतिविधि 16 जून से शुरू की जा रही है। छात्रों की सूची जमा करने के लिए सीबीएसई की वेबसाइट https://cbse.gov  में दिए गए ई-परीक्षा लिंक का उपयोग किया जाएगा। परीक्षा नियंत्रक ने कहा है कि सूची जमा करना बहुत महत्वपूर्ण है, ऐसे में स्कूल छात्र-छात्राओं का सही डेटा समय पर अपलोड करने की योजना बनाएं।  इधर, मामले में सीबीएसई की जिला नैनीताल की को-ऑर्डिनेटर मंजू जोशी का कहना है कि सभी स्कूलों को निर्देशित कर दिया गया है।

एक सितंबर से पड़ेगी 2000 रुपये लेट फीस:
बोर्ड के सर्कुलर में ये स्पष्ट किया गया है कि भारत में सीबीएसई से संबद्ध स्कूलों के कक्षा 10 और कक्षा 12 के प्रत्येक छात्र को 5 विषयों के लिए 1500 रुपये बतौर परीक्षा शुल्क जमा करने होंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मां की मौत पर बेटी ने भाई पर लगाए आरोप
Next: फौजी बनकर सेना से रिटायर डेयरी संचालक को ठगा

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

सात जिलों में नए मुख्य चिकित्सा अधिकारियों की तैनाती, डॉ. योगेश पुरोहित बने अल्मोड़ा के सीएमओ

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने की शिष्टाचार भेंट

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

आयुष्मान से इलाज फर्जीवाड़े में जीजा-साले पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.