Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पंजाब नेशनल बैंक में हथियारबंद बदमाशों ने की दिनदहाड़े लाखों की लूट
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर

पंजाब नेशनल बैंक में हथियारबंद बदमाशों ने की दिनदहाड़े लाखों की लूट

RNS INDIA NEWS 09/06/2022
rns featured image new

काशीपुर। पंजाब नेशनल बैंक की काशीपुर स्थित मुरादाबाद रोड शाखा में हथियारबंद बदमाशों ने लाखों की लूट को अंजाम दिया है। घटना के वक्त करीब ₹10 लाख का कैश बैंक में था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बैंक में लूट को 3 हथियाबंद बदमाशों ने अंजाम दिया। ये तीनों नकदी लूटने के बाद तमंचा लहराते हुए फरार हो गए। सूचना पर पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। पुलिस अधीक्षक समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंची.बता दें कि गुरुवार (9 जून) दोपहर बाद काशीपुर में पंजाब नेशनल बैंक की मुरादाबाद रोड शाखा में तीन हथियारबंद बदमाश घुस गए और तमंचे की नोक पर लाखों की लूट की घटना को अंजाम दिया। लूट की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस के उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे। बैंक पहुंचकर सीसीटीवी खंगाले गए।

एसएसपी डॉ० मंजूनाथ टीसी ने बताया कि, दोपहर 3 बजकर 57 मिनट पर 3 हथियारबंद बदमाशों ने पीएनबी बैंक में लाखों की लूट की। इन तीनों में से एक व्यक्ति बैंक में ग्राहक के तौर पर एक घंटे पहले से ही मौजूद था। तकरीबन साढ़े तीन बजे दो हथियारबंद बैंक में दाखिल हुए और इस दौरान पहले से बैंक में मौजूद बदमाश ने तमंचा निकालकर कैश काउंटर के सामने बैंक कर्मी पर तान दिया और कैश काउंटर में रखा सारा पैसा लूट लिया। इसके बाद तीनों भाग निकले। घटना के वक्त आधा दर्जन से अधिक कर्मचारी बैंक में मौजूद थे। बैंक अभी लूटी गई रकम का आकलन कर रहा है।

एसएसपी ने बताया कि घटना के वक्त बैंक का सायरन नहीं बजा और सीसीटीवी की क्वालिटी भी कमजोर दिखी। बैंक में घुसे तीन बदमाशों में से दो ने पगड़ी पहन रखी थी। घटना की जांच के लिए एसओजी के अलावा कई पुलिस की टीमें सक्रिय कर दी गई है। सात अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है, जिसमें सीओ बाजपुर, सीओ काशीपुर बीर सिंह और सीओ आशीष भारद्वाज को भी शामिल किया गया है। टीम की अध्यक्षता काशीपुर पुलिस अधीक्षक कर रहे हैं। रुद्रपुर, बाजपुर और काशीपुर पुलिस द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ड्यूटी में तैनात आइटीबीपी के जवान ने अस्पताल में भर्ती एक मरीज को रक्त देकर निभाया मानवता का धर्म
Next: सगाई समारोह में गैस सिलेंडर में लगी आग, मची अफरा-तफरी

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भगवान भोलेनाथ एवं महाबली हनुमान जी की प्रतिमाओं का किया अनावरण

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सड़क पार कर रही महिला को जेसीबी ने कुचला, मौत

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • वकील की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या, घटना से इलाके में दहशत
  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.