Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाला गिरफ्तार
  • चमोली

नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाला गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 31/05/2022
default featured image

चमोली। सरकारी नौकरी के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले आरोपी को कर्णप्रयाग पुलिस ने अल्मोड़ा से गिरफ्तार किया है। गौचर निवासी अखिलेश कुमार पुत्र स्वर्गीय संत लाल ने कर्णप्रयाग थाने में एक शिकायत पत्र देकर आरोप लगाया कि धुडसाल नगरासू जिला रुद्रप्रयाग निवासी हरीश पंचवाल पुत्र मोहन लाल ने उसे जिला सूचना अधिकारी के पद पर नौकरी लगाने के नाम पर 10 लाख रूपए लिए। आरोपी ने बड़े बड़े सरकारी अधिकारी और नेताओं का परिचित बताकर आसानी से पीड़ित को अपने झांसे में ले लिया। पीड़ित को जब नौकरी नहीं मिली तो उसने आरोपी से रूपए वापिस मांगे। आरोपी ने रूपए नहीं लौटाए और फोन रिसीव करने भी बंद कर दिए।
मामले का पता लगते ही पुलिस अधीक्षक चमोली श्वेता चौबे ने तिरंत संज्ञान लेते हुए आरोपी को पकड़ने के लिए क्षेत्राधिकारी कर्णप्रयाग अमित कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर दिया। टीम तुरंत आरोपी की तलाश में जुट गई। पुलिस ने आरोपी के मोबाइल फोन को सर्विलॉंस में लगा दिया। आरोपी की लोकेशन ट्रेस होते ही टीम अल्मोड़ा पहुंच गई। पुलिस अधीक्षक चमोली श्वेता चौबे ने आरोपी हरीश पंचवाल को अल्मोड़ा से गिरफ्तार करने की पुष्टि की है। आरोपी के खिलाफ यह कोई नया या पहला मामला नहीं है। अपनी चालाकियों से वह कई लोगों को अपनी ठगी का शिकार बना चुका है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार गुसांई, एसएसआई देवेंद्र कुमार पंत व वैभव गुप्ता, मुकेश राणा, विपिन शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अज्ञात महिला ने चार वर्षीय बच्ची का किया अपहरण
Next: दो खच्चर संचालकों पर पशु क्रूरता अधिनियम में एफआईआर दर्ज

Related Post

rns featured image new
  • चमोली

टेंपो ट्रैवलर पलटा, महिला की मौत, 17 घायल

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

मुआवजा मिल चुके भवनों के कटेंगे बिजली-पानी कनेक्शन

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • चमोली

‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ सीमांत क्षेत्रों में नए विश्वास, पर्यटन और रोजगार का बनेगा माध्यम- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.