Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • दो खच्चर संचालकों पर पशु क्रूरता अधिनियम में एफआईआर दर्ज
  • रुद्रप्रयाग

दो खच्चर संचालकों पर पशु क्रूरता अधिनियम में एफआईआर दर्ज

RNS INDIA NEWS 31/05/2022
rns featured image new

रुद्रप्रयाग। बीते दिनों पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा द्वारा केदारनाथ यात्रा में अस्वस्थ व कमजोर घोड़े-खच्चरों का संचालन न करने के जिला प्रशासन को दिए निर्देश पर अब कार्रवाई होने लगी है। यात्रा मार्ग पर चेकिंग अभियान में दो पशु स्वामियों पर पशु क्रूरता अधिनियम में एफआईआर दर्ज कर दी गई है।
पशु पालन मंत्री के निर्देशों का पालन करते हुए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित को पशुपालन विभाग को ऐसे घोड़े-खच्चर संचालकों की निगरानी करते हुए जरूरी कार्रवाई के निर्देश दिए गए। जिस पर पशुपालन विभाग द्वारा निरंतर चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ आशीष रावत ने बताया कि बीते दिन दो पशु स्वामियों के विरुद्ध पशु क्रूरता अधिनियम में प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज की गई है। इनमें दिलवर सिंह पुत्र चोटिया सिंह ग्राम खुमेरा, ऊखीमठ का खच्चर पिछले 3-4 दिन से बीमार चल रहा था, बावजूद उसे यात्रा पर ले जाया जा रहा था जबकि खच्चर चलने में असमर्थ था।
पशु को उपचार के लिए पशु चिकित्सालय गौरीकुंड लाया गया तथा उसका उपचार किया गया। पशु स्वामी मोहम्मद शहवान पुत्र शराफत अली ग्राम शाहनपुर नजीबाबाद, जिला बिजनौर अपने छोटे खच्चर पर अधिक भार ढुलान किया जा रहा था जिसमें एक व्यस्क व्यक्ति तथा एक 10-12 साल का बच्चा बैठा था। खच्चर पर अधिक भार ढुलान से खच्चर की तबियत बिगड़ने की संभावना को देखते हुए उक्त दोनों व्यक्तियों के विरुद्ध एफआईआर (प्राथमिकी) दर्ज की गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाला गिरफ्तार
Next: गबन के मामले के आरोपी की जमानत याचिका खारिज

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ऊखीमठ में हुआ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

अतिवृष्टि से गदेरा उफनाया, पांच पुलिया बहीं, मार्ग और कृषि भूमि को नुकसान

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 18 जून
  • परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान
  • नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया
  • वन भूमि हस्तांतरण की मंजूरी मिलने के एक वर्ष बाद भी नहीं हुआ निर्माण
  • केतन लाल हत्याकांड में दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई : यूकेडी
  • ऊखीमठ में हुआ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.