Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज हवालबाग में एटीएल मेंटर सेशन का आयोजन
  • अल्मोड़ा

राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज हवालबाग में एटीएल मेंटर सेशन का आयोजन

RNS INDIA NEWS 31/05/2022
rns featured image new

अल्मोड़ा। राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज हवालबाग में मंगलवार, 31 मई को एटीएल मेंटर सेशन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ वैज्ञानिक व आर्किटेक्ट विजय शंकर उप्रेती ने विद्यार्थियों से लक्ष्य बनाकर उसे प्राप्त करने हेतु परिश्रम करने को कहा। उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रोबोटिक्स व क्लाउड कंप्यूटिंग को सरल भाषा में बच्चों को समझाया। इस अवसर पर इंदौर से आए शिक्षाविद, जीवन कौशल कोच व कैरियर काउंसलर जसवंत सिंह बिष्ट ने विद्यार्थियों से अंदर छिपी प्रतिभा को पहचानने का आह्वान किया। उन्होंने जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में किस तरह विद्यार्थी आगे बढ़ सकते हैं इसके बारे में बताया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ डी डी तिवारी ने विद्यार्थियों से ऐसे अवसरों का लाभ लाभ उठाने एवं परिश्रम करने का आह्वान किया। विद्यालय के प्रवक्ता व एटीएल इंचार्ज डॉ कपिल नयाल ने विद्यार्थियों से नए नए विचारों को सोचने व इनसे जीवन की समस्याओं के हल की दिशा में कार्य करने को कहा। उन्होंने बताया कि विद्यालय की अटल टिंकरिंग लैब को नीति आयोग भारत सरकार द्वारा स्टार एटीएल ऑफ इंडिया चुना गया है। विद्यालय के प्रवक्ता नवनीत कुमार पांडे ने विद्यालय की प्रगति आख्या रखी। अतिथियों ने विद्यालय की अटल टिंकरिंग लैब में बच्चों द्वारा बनाए गए विभिन्न मॉडल्स जैसे होम ऑटोमेशन, ड्रोन, स्मार्ट होम, स्मार्ट डस्टबिन, वॉटर डिस्पेंसर, मूविंग रोबोट, मूविंग ट्रेक्टर, रोबोटिक आर्म व 3D प्रिंटर से बनाई गयी। कई वस्तुओं को देखा व मॉडल्स के सराहना की। विद्यालय के छात्रो गौरव नेगी, विशाल भट्ट व एटीएल इंचार्ज डॉ कपिल नयाल ने विभिन्न मॉडल्स को विस्तार से समझाया। कार्यक्रम में नवनीत कुमार पांडे, डॉ कपिल नयाल, तारा दत्त भट्ट, मोती प्रसाद साहू, बीएल यादव, प्रदीप सलाल, धन सिंह धौनी, प्रमोद पांडे, कमलेश जोशी, सुनीता बोरा, हिमांती टम्टा, सुमन पाठक, भावना वर्मा, संजय मेहता व गणेश पालनी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के प्रवक्ता डॉ0 कपिल नयाल ने किया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्ता, 4 लाख से अधिक कर्मचारी और पेंशनर्स को मिलेगा लाभ
Next: छुट्टी पर घर आए सूबेदार की तबीयत बिगड़ने से मौत, सम्मान सहित हुई अंतिम विदाई

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 16.06.11_11zon
  • अल्मोड़ा

बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.