Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखंड सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्ता, 4 लाख से अधिक कर्मचारी और पेंशनर्स को मिलेगा लाभ
  • उत्तराखंड

उत्तराखंड सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्ता, 4 लाख से अधिक कर्मचारी और पेंशनर्स को मिलेगा लाभ

RNS INDIA NEWS 31/05/2022
rns featured image new

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने राज्य के सरकारी कर्मचारी, पेंशनर्स, निकाय, निगम, अशासकीय स्कूल और कॉलेजों में कार्यरत सभी नियमित कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (डीए) तीन प्रतिशत बढ़ा दिया है। इससे कर्मचारियों के प्रतिमाह के वेतन में एक हजार से लेकर छह रुपये तक का इजाफा होगा। मंगलवार को सचिव वित्त सौजन्या ने यह आदेश किए हैं। चंपावत उपचुनाव की आचार संहिता के चलते सरकार ने इसका जीओ नहीं किया था। जैसे ही मतदान खत्म हुआ तो वित्त विभाग ने इसके आदेश कर दिए हैं। महंगाई भत्ते में तीन फीसदी का इजाफा करने के निर्णय का लाभ राज्य के चार लाख से अधिक कर्मचारी और पेंशनर्स को मिलेगा।
महंगाई भत्ते में इजाफे से कर्मचारियों के वेतन में एक हजार से लेकर छह हजार रुपये तक महीने का इजाफा होगा। महंगाई भत्ते में तीन फीसदी बढ़ोत्तरी के साथ ही अब कर्मचारियों का कुल महंगाई भत्ता बढ़कर मूल वेतन का 34 प्रतिशत पहुंच गया है। विदित है कि केंद्र सरकार ने काफी पहले कर्मचारियों का महंगाई भत्ता तीन प्रतिशत बढ़ाने का निर्णय लिया था। तब से ही राज्य के कर्मचारी और पेंशनर्स महंगाई भत्ता बढ़ने का इंतजार कर रहे थे।

निगम, निकाय कर्मियों को बोर्ड की मंजूरी के बाद मिलेगा लाभ
सरकार ने सरकारी कर्मचारियों एवं पेंशनर्स को महंगाई भत्ते के साथ ही राज्य के निगम, निकाय में कार्यरत कर्मचारियों को भी तीन प्रतिशत महंगाई भत्ते का लाभ देने का निर्णय लिया है। हालांकि इन कर्मचारियों को लाभ तभी मिलेगा जब उनके बोर्ड महंगाई भत्ते को मंजूरी देंगे। इसके साथ ही सरकार ने पांचवें और छटवें वेतनमान का लाभ ले रहे कर्मचारियों को भी तीन प्रतिशत बढ़े हुए महंगाई भत्ते का लाभ देने का निर्णय लिया है।

राज्य में
1,65,000 राज्य कर्मचारी हैं
1,54,000 राज्य में पेंशनर्स हैं
75,000 निगम, निकाय व अन्य कर्मचारी हैं

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दून में तैनात आबकारी इंस्पेक्टर की बेटी बनीं अफसर, घर पर तैयारी कर मारी बाजी
Next: राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज हवालबाग में एटीएल मेंटर सेशन का आयोजन

Related Post

weather image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड में तीन दिन मौसम का अलर्ट, कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं की संभावना

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.