Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • छुट्टी पर घर आए सूबेदार की तबीयत बिगड़ने से मौत, सम्मान सहित हुई अंतिम विदाई
  • अल्मोड़ा

छुट्टी पर घर आए सूबेदार की तबीयत बिगड़ने से मौत, सम्मान सहित हुई अंतिम विदाई

RNS INDIA NEWS 31/05/2022
rns featured image new

अल्मोड़ा/भिकियासैण: देवभूमि उत्तराखण्ड के जनपद अल्मोड़ा के तहसील स्याल्दे गांव सटेड से एक दुखद खबर सामने आ रही है। यहाँ नौ कुमाऊं रेजीमेंट में तैनात सूबेदार की तबीयत खराब होने की वजह से मौत हो गई। उनके सीने में दर्द की शिकायत हुई। वह लखनऊ में तैनात थे। आपको बता दें कि प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार शाम करीब छह बजे सूबेदार चंदन सिंह को अचानक सीने में दर्द की शिकायत हुई, उन्हें निजी वाहन से सीएचसी भिकियासैंण ले जाय़ा गया जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वह छुट्टी में घर आए थे। चंदन सिंह अपने पीछे 20 वर्षीय पुत्र संजय, 19 वर्षीय पुत्री तान्या और पत्नी सविता देवी को छोड़ गए। रविवार को रानीखेत से पहुंच डाक्टरों की टीम ने भिकियासैंण सीएचसी में चंदन सिंह के शव का पोस्टमार्टम किया। पुत्र संजय ने पिता के शव को मुखाग्नि दी और जवानों ने गार्ड ऑफ आनर देकर सूबेदार को अंतिम विदाई दी। बताया जा रहा है कि सूबेदार चंदन सिंह 30 अप्रैल को अपने गांव आए थे। 29 मई को उनकी वापसी होनी थी। दिन में अचानक स्वास्थ्य बिगड़ने से वो नहीं जा सके थे। क्षेत्रीय विधायक महेश जीना ने सूबेदार के घर पहुंच कर परिवार को सांत्वना दी। प्रशासन की ओर से प्रभारी तहसीलदार स्याल्दे जगदीश गिरी भी उनके घर पहुंचे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज हवालबाग में एटीएल मेंटर सेशन का आयोजन
Next: मंकी पॉक्स को लेकर उत्तराखंड में अलर्ट जारी

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 16.06.11_11zon
  • अल्मोड़ा

बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.